Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़: भारी वर्षा से गोगना गांव में ढहा आवासीय मकान, मलबे में दबने से बैल की मौत

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:46 PM (GMT+05:30)

    पिथौरागढ़ के गोगना गांव में मूसलाधार बारिश से एक आवासीय मकान ढह गया, जिससे परिवार ने भागकर जान बचाई लेकिन एक बैल की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    गोगना गांव में मूसलधार बारिश से आवासीय मकान ढहा।

    गोगना गांव में मूसलधार बारिश से आवासीय मकान ढहा।

    HighLights

    1. गोगना गांव में मूसलाधार बारिश से आवासीय मकान ढहा

    2. परिवार ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई

    3. मलबे में दबने से एक बैल की दुखद मौत हुई

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम सभा गोगना में बुधवार रात हुई मूसलधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण गांव निवासी जगत सिंह मेहता (पुत्र स्व. देव सिंह मेहता) का आवासीय मकान ढह गया।

    हादसे के समय परिवार के सदस्य रसोई में भोजन कर रहे थे, जिन्होंने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, मकान के गोठ (गौशाले) में बंधे दो बैलों में से एक की मलबे में दबने से मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

    जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोविंद वल्दिया, बीडीसी कुसुम मेहता और भाजपा मंडल महामंत्री विनोद मेहता आदि ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में तिरपाल उपलब्ध कराया गया।

    मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित मकान और पशु हानि का शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत कोष से उचित आर्थिक मुआवजा मिल सके।

    निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग से पटवारी राहुल परिहार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- चारधाम अपडेट: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू, 9 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद

    यह भी पढ़ें- चमोली में बारिश का कहर: बदरीनाथ हाईवे साढ़े तीन घंटे रहा बंद, 12 ग्रामीण मार्ग अभी भी बाधित

    खबरें और भी