Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-चीन व्यापार: भारतीय व्यापारियों को झटका, अब तक नहीं मिली दुकानें और गोदाम

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:47 AM (IST)

    भारतीय व्यापारी आज तकलाकोट मंडी नहीं जा पाएंगे क्योंकि वहां दुकानों और गोदामों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ...और पढ़ें

    सूची के अनुसार तकलाकोट मंडी में दुकानों ओर गोदामों की होगी व्यवस्था।

    सूची के अनुसार तकलाकोट मंडी में दुकानों ओर गोदामों की होगी व्यवस्था।

    HighLights

    1. भारतीय व्यापारी आज तकलाकोट मंडी नहीं जा पाएंगे।

    2. तकलाकोट में दुकानों और गोदामों की व्यवस्था हो रही है।

    3. पिथौरागढ़ प्रशासन से व्यापारियों की सूची मांगी गई है।

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़/ धारचूला । भारत चीन व्यापार के लिए भारतीय व्यापारी आज तकलाकोट मंडी को रवाना नहीं हो सकेंगे।

    तकलाकोट मंडी में अभी भारतीय व्यापारियों की संख्या के सापेक्ष दुकानों ओर गोदामों की पर्याप्त संख्या नहीं होने के चलते तकलाकोट प्रशासन ने पिथौरागढ़ प्रशासन को सूचना दी है। तकलाकोट मंडी में दुकानों ओर गोदामों की व्यवस्था होते ही भारतीय व्यापारी तकलाकोट जा सकेंगे।

    तिब्बती मंडी तकलाकोट के पुलांग में भारत और नेपाल के व्यापारियों के लिए नई मंडी बनी है। इधर बीते दिनों भारतीय व्यापारियों को सूचना मिली की मंडी में भारतीय व्यापारियों के लिए दस दुकानें ही बची है। जिसे लेकर भारत चीन व्यापार समिति ने प्रशासन काे पत्र सौंप कर सरकार स्तर पर भारतीय व्यापारियाें के लिए पर्याप्त दुकान और गोदामों की व्यवस्था की मांग की थी।

    तकलाकोट प्रशासन का पत्र मिला

    एसडीएम धारचूला एवं ट्रेड अधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि तकलाकोट प्रशासन का पत्र मिला है। जिसमें कहा गया है कि भारतीय व्यापारियों के लिए वांछित दुकानोंं की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें कुछ समय लगेगा , जिसके चलते अभी व्यापारियों को नहीं भेजने को कहा गया है।

    तकलाकोट प्रशासन ने ट्रेड कार्यालय धारचूला से व्यापार के लिए भारत से आने वाले व्यापारियों , दुकानों और गोदामों की संख्या की सूची मांगी है ताकि सूची के अनुसार व्यवस्था की जा सके । साथ ही पत्र में कहा गया है कि जैसे ही व्यवस्था होगी सूचना दी जाएगी । उसके बाद भारतीय व्यापारियाें को तकलाकोट भेजने को कहा है।

    खबरें और भी

    ट्रेड अधिकारी जोशी ने बताया कि पत्र मिलते ही सूची तैयार कर भेजी जा रही है । उन्हाेंने बताया कि बुधवार को तकलाकोट जाने वाले व्यापारी अभी तकलाकोट रवाना नहीं होंगे । तकलाकोट से व्यवस्था पूरी होने की सूचना मिलते ही भारतीय व्यापारी तिब्बत को रवाना होंगे। उन्हाेंने सोशल मीडिया में व्यापार बंद होने को लेकर प्रसारित की जा रही बातों को अफवाह बताया है।

    यह भी पढ़ें- भगवा रंग में रंगी चीन सीमा, उत्तराखंड के गुंजी में गूंजा जय श्री राम

    यह भी पढ़ें- कैलास यात्रा में मिलेगा नया अनुभव, गुंजी में इग्लू हट्स में ठहरेंगे यात्री