Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैलास मानसरोवर यात्रा: अंतिम भारतीय पड़ाव नावीढांग में आठवां दल, मलघाट के पास खुला मार्ग

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:42 PM (IST)

    कैलास मानसरोवर यात्रा का आठवां दल अंतिम भारतीय पड़ाव नावीढांग में है। इसी बीच, यात्रा मार्ग पर मलघाट के पास भूस्खलन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आठवां कैलास मानसरोवर दल नावीढांग में, नौवां धारचूला पहुंचेगा

    2. छठवां दल तिब्बत से लौटेगा, सातवां कैलास परिक्रमा कर रहा

    3. मलघाट के पास भूस्खलन से यात्रा मार्ग पर बाधा, वीडियो वायरल

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा का आठवां दल अंतिम भारतीय पड़ाव नावीढांग में है। वहीं नौवां यात्रा दल आज शाम आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा।

    आठवां दल शुक्रवार सुबह तिब्बत में प्रवेश करेगा, इसी समय छठवां दल तिब्बत से भारत लौटेगा। सातवां दल तिब्बत में कैलास की परिक्रमा कर रहा है।

    वहीं कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग मलघाट के पास भूस्खलन से बंद हो गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया। भूस्खलन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- चट्टान दरकने से कैलास मानसरोवर मार्ग बंद: 20 गांव अलग-थलग, एक लाख की आबादी प्रभावित

    यह भी पढ़ें- कैलास मानसरोवर यात्रा: टनकपुर पहुंचा यात्रियों के छठवां दल, 13 राज्यों के 51 शिव भक्त शामिल