Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'शेर' बन किया तेंदुए का सामना, 20 मिनट तक चला संघर्ष फिर...

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2016 11:12 AM (IST)

    पिथौरागढ़ जिले के अधोली गांव में एक व्‍यक्ति ने 'शेर' की तरह तेंदुए से दो-दो हाथ किये। 20 मिनट तक चले संघर्ष में तेंदुए को हार माननी पड़ी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: घात लगाए तेंदुए के अचानक हमला करने पर अधोली गांव का मदन सिंह कार्की डरा नहीं, बल्कि बचाव में 'शेर' की तरह तेंदुए से दो-दो हाथ करने लगा। अंतत: तेदुंआ मदन को छोड़ जंगल की ओर भागा निकला। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    हुआ यूं कि बुधवार देर शाम मदन सिंह कार्की (49 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह कार्की आम थल से अपने गांव अधोली आ रहे थे। करीब साढ़े सात बजे रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने मदन पर हमला कर दिया। हमले से पहले तो मदन घबरा गया, लेकिन बचाव के लिए उसने हिम्मत जुटाई। तेंदुए की पकड़ से छूटने के लिए मदन ने उस पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए।

    पढ़ें:-परिवार के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, तेंदुए को माननी पड़ी हार

    इस दौरान तेंदुए ने मदन का पांव दबोच 100 मीटर तक उसे झाड़ियों की ओर घसीट लिया। करीब 20 मिनट तक मदन और तेंदुए के बीच आपसी सघर्ष होता रहा। शोर सुनकर जब कुछ ग्रामीण भी मौके की और दौड़े तो तेंदुआ मदन को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में मदन के सिर, गले, कान और हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए।

    पढ़ें:-हरिद्वार: 11 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार घर से बाहर निकला तेंदुआ

    मदन को बेहोशी की हालत में ग्र्रामीण गोचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती मदन के शरीर पर 40 टांके लगे हैं। उनकी हालत में अब सुधार है। ग्रामीणों के अनुसार मदन पर हमला करने से तेंदुआ एक कुत्ते को गांव से उठा ले गया था। इस घटना के बाद से गांव में दहशत बनी है। वन विभाग की टीम गांव पहुंच चुकी है।

    पढ़ें:-दरवाजे से बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, आज सुबह मिला शव

    खबरें और भी