पिथौरागढ़: निकिता और काजल एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में दिखायेंगी प्रतिभा
पिथौरागढ़ की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर निकिता चंद और काजल फर्स्वाण ने अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में स्थान पक्का किया है। ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ की अंतरराष्ट्रीय बाक्सर निकिता चंद और काजल फर्स्वाण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। जिले की अंतरराष्ट्रीय बाक्सर निकिता चंद और काजल फर्स्वाण ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है।
दोनों खिलाड़ियों ने तीन जुलाई से इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाली अंडर 23 एशियन बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में निकिता चंद ने 57 किलोभार वर्ग में राजस्थान की पार्थवी को पराजित कर भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया।
जिले की दूसरी बाक्सर काजल फर्स्वाण ने सर्विसेज की प्रांजल को 5.0 से पराजित कर भारतीय टीम में जगह बनाई। भारतीय टीम में चयनित होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और जिले का गौरव बढ़ायेगी।
दोनों खिलाड़ी इससे पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। दोनों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश जंग थापा सहित तमाम खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।