छह साल बाद भारत-चीन व्यापार फिर शुरू, भारतीय व्यापारी तकलाकोट रवाना
भारतीय व्यापारियों का पहला दल छह साल बाद तिब्बत की तकलाकोट मंडी के लिए रवाना हुआ, जिन्होंने शनिवार सुबह लिपु दर्रा पार किया। ...और पढ़ें
HighLights
छह साल बाद भारतीय व्यापारी तिब्बत की तकलाकोट मंडी रवाना
शनिवार सुबह 10:15 बजे लिपु दर्रा पार कर चीन में प्रवेश
कोरोना के कारण 2020 से बंद व्यापार 2026 में फिर शुरू
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। छह साल बाद भारतीय व्यापारी व्यापार के लिए तिब्बत चीन की मंडी तकलाकोट के लिए रवाना हो चुके हैं।
शनिवार सुबह 10:15 पर भारतीय व्यापारियों और सहायकों को लिपु दर्रे पर चीनी अधिकारियों के सुपुर्द किया गया। व्यापारियों के पहले दल में 16 व्यापारी और उनके चार सहायक कुल 20 लोग शामिल है।
8 अगस्त 2026 को जाना था तकलाकोट
विदित हो कि कोरोना के चलते वर्ष 2020 से भारत चीन व्यापार बंद था 2026 से एक बार फिर भारत चीन व्यापार आरंभ हो गया है। शनिवार सुबह तिब्बत में प्रवेश किए व्यापारी अब तकलाकोट मंडी पहुंच चुके होंगे। व्यापारियों के पहले दल को 8 अगस्त 2026 को तकलाकोट जाना था।
7 अगस्त को तिब्बत के तकलाकोट प्रशासन द्वारा संदेश मिला कि टकलाकोट में अभी भारतीय व्यापारियों के लिए दुकान और गोदामो की कमी है जिसके चलते अगले संदेश तक व्यापारियों को तिब्बत नहीं आने को कहा गया था, जिसे लेकर भारतीय व्यापारियों में हताशा व्याप्त थी।
बीते दिनों तिब्बती प्रशासन द्वारा पत्र मिला कि 1 अगस्त से भारतीय व्यापारियों को तकलाकोट भेजा जाए। शनिवार को तिब्बत रवाना भारतीय व्यापारियों में वह व्यापारी शामिल है जिनका सामान वर्ष 2019 के व्यापार के दौरान तकलाकोट स्थित गोदामो में पड़ा हुआ है। प्रथम दल में गए व्यापारियों की तकला कोट में दुकान और गोदाम हैं।