उत्तराखंड के मयंक ने एआर रहमान की फिल्म 'पेद्दी' में दी आवाज, एवेंजर्स के लिए भी गाया है गाना
पिथौरागढ़ के मयंक कापड़ी ने एआर रहमान के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म 'पेद्दी' के कन्नड़ वर्जन के लिए गाना गाया है। ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ के मयंक कापड़ी की आवाज़ अब 'पेद्दी' में सुनाई देगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत जिले के मयंक कापड़ी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विश्वविख्यात संगीतकार एआर रहमान के म्यूजिक में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पेद्दी के गीत सूरीज लामेंट के कन्नड़ वर्जन में मयंक ने अपनी आवाज दी है। पेद्दी में अभिनेता राम चरण मुख्य भूमिका में हैं।
तेलुगु में बनी यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज़ हुई है, और इसकी गिनती इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में की जा रही है। मयंक ने इसके कन्नड़ वर्ज़न के लिए गाना गाया है। मयंक इससे पहले भी एआर रहमान के म्यूज़िक डायरेक्शन में कई फिल्मों के लिए गा चुके हैं, जिनमें विश्वप्रसिद्ध एवेंजर्स भी शामिल है।
वर्तमान में चेन्नई में रहकर मयंक फ़िल्म इंडस्ट्री में कंपोजर, म्यूज़िक प्रोड्यूसर, सिंगर और परफार्मर के तौर पर लगातार सक्रिय हैं। मयंक के पिता व्यवसायी जगदीश चंद्र कापड़ी, प्राथमिक विद्यालय कुसौली में प्रधानाध्यापिका के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुईं माता इंद्रा कापड़ी और जिला चिकित्सालय में मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्यरत बहन डॉ. वर्षा कापड़ी उनकी सफलता से खुश हैं।