Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ: 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजी केदारघाटी, बाबा के धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:17 PM (IST)

    सावन के दूसरे सोमवार को केदारनाथ समेत रुद्रप्रयाग जिले के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भोले बाबा ...और पढ़ें

    सावन के दूसरे सोमवार को केदारनाथ मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़। साभार: पुलिस

    सावन के दूसरे सोमवार को केदारनाथ मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़। साभार: पुलिस

    HighLights

    1. सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़

    2. केदारनाथ सहित रुद्रप्रयाग के शिवालयों में जलाभिषेक

    3. कोटेश्वर मंदिर में सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। सावन मास के दूसरे सोमवार को भी केदारनाथ धाम समेत जनपद के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

    इस दौरान भक्तों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भोले बाबा का जलाभिषेक कर मनौतियां भी मांगी। वहीं प्रसिद्ध शिवालय कोटेश्वर मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीमें मौजूद रहीं।

    सावन के दूसरे सोमवार को भोले बाबा के दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों का भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

    केदारनाथ धाम के साथ ही विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, ओंकारेश्वर ऊखीमठ, द्वितीय केदार मध्यमेश्वर एवं तृतीय केदार तुंगनाथ में भक्तों ने भोले बाबा की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्री व फल चढ़ाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

    वहीं नगर रुद्रप्रयाग के प्रसिद्ध शिवालय कोटेश्वर महादेव व रुद्रनाथ मंदिर सुबह पांच बजे से भोले बाबा के जयकारे गूंजने शुरू हो गए थे।

    भक्तों ने मंदकाकिनी व अलकनंदा के तट पर स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू की। भक्तों ने कोटेश्वर में गुफा में स्थित स्वयंभू लिंग की पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया।

    इस दौरान मंदिरों ने कई लोगों ने वर्षफलों की पूजा पाठ एवं जप भी कराया। पूरे दिनभर मंदिरों में भक्तों की आवाजाही होती रही।

    वहीं भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए कोटेश्वर में दिनभर पुलिस बल तैनात रहा।

    जिला मुख्यालय के अलावा तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, फाटा, गौरीकुंड, चोपड़ा एवं जखोली समेत कई जगहों पर भी स्थित शिवालयों में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

    यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार पर टिहरी के शिवालयों में आस्था की भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर: सावन के दूसरे सोमवार पर बागनाथ धाम में उमड़ी आस्था, भक्तों ने किया जलाभिषेक