उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा व मंदाकिनी
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है। ...और पढ़ें
HighLights
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा व मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं
निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क किया गया, नदी किनारे न जाएं
श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंचा
जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद अलकनंदा व मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिस कारण निचले इलाकों पर रहने वालों को सतर्क किया गया है। लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।
नदी-नाले उफान पर
वहीं श्रीनगर में शुक्रवार सुबह लगातार बारिश के बीच अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़कर 534.80 मीटर दर्ज किया गया, जो 535 मीटर के चेतावनी स्तर से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का खतरे का निशान 536 मीटर निर्धारित है।
लगातार हो रही बारिश तथा चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में नदी-नालों के उफान पर होने का असर श्रीनगर तक पहुंचने लगा है।
अलकनंदा नदी पूरे रौद्र रूप में बह रही है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों और निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ों पर बारिश से अलकनंदा नदी में बढ़ा जलस्तर, श्रीनगर के घाट डूबे
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर, केदारनाथ यात्रा प्रभावित