बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण पर टिहरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, सात मुकदमे दर्ज
जनपद टिहरी पुलिस ने बच्चों से संबंधित ऑनलाइन यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण के मामलों में इस वर्ष अब तक सात एफआईआर दर्ज की हैं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
टिहरी पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण पर सात FIR दर्ज कीं
साइबर सेल NCMEC से मिली सूचनाओं पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है
पुलिस बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने हेतु जागरूक कर रही है
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। जनपद टिहरी पुलिस ने बच्चों से संबंधित आनलाइन यौन शोषण व आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण के मामलों में इस वर्ष अब तक विभिन्न थानों में सात एफआइआर पंजीकृत कर प्रभावी विवेचना शुरू की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद की साइबर सेल बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तकनीकी जांच व समयबद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
साइबर सेल को राष्ट्रीय स्तर की संस्था नेशनल सेंटर फार मिसिंग एंड एक्सप्लाइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध आनलाइन गतिविधियों का विश्लेषण कर संबंधित मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रत्येक सूचना पर तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि बच्चों से जुड़े आनलाइन यौन शोषण, बाल अश्लीलता व साइबर अपराधों के विरुद्ध टिहरी पुलिस जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।
ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही टिहरी पुलिस व साइबर सेल की ओर से विद्यालयों, अभिभावकों व बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया सुरक्षा, आनलाइन गेमिंग, साइबर ग्रूमिंग व डिजिटल सुरक्षा के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि बच्चों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।