Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand PCS Topper: टिहरी के मनीष मोहन नेगी बने उप शिक्षाधिकारी, अपर पीसीएस में मिली सफलता

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:42 PM (IST)

    उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा में मनीष मोहन नेगी ने उप शिक्षाधिकारी का पद हासिल कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें

    उप शिक्षाधिकारी पद पर चयनित मनीष मोहन नेगी। स्वयं

    उप शिक्षाधिकारी पद पर चयनित मनीष मोहन नेगी। स्वयं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित अपर पीसीएस परीक्षा में ग्राम चौठारा, पट्टी गोनगढ़, जनपद टिहरी निवासी मनीष मोहन नेगी ने उप शिक्षाधिकारी के पद पर चयनित होकर सफलता हासिल की है।

    यह उपलब्धि केवल मनीष मोहन नेगी व उनके परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

    पूर्व में मनीष मोहन नेगी का चयन लोअर पीसीएस के अंतर्गत मार्केटिंग निरीक्षक के पद पर हुआ था। अब उप शिक्षाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयनित होकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम व लगन का उत्कृष्ट परिचय दिया है। मनीष के पिता सेवानिवृत्त प्रवक्ता भरत सिंह नेगी और भगवानी नेगी गृहिणी हैं।

    मनीष की प्रारंभिक शिक्षा चमियाला में हुई और उन्होंने इंटरमीडिएट की शिक्षा राजकीय इंटर कालेज, भटगांव से प्राप्त की। छात्र जीवन से ही वह मेधावी, अनुशासित व लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं।

    उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माता-पिता सहित सभी स्वजन को बधाई लगातार शुभकामनाएं संदेश पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों व मित्रों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

    मनीष मोहन नेगी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, सतत परिश्रम व सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: उत्तरकाशी के देवाशीष बने राज्य कर अधिकारी, वन दारोगा चयन के बाद भी जारी रखी तैयारी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: पहले ही प्रयास में उत्तरकाशी की प्रकृति नेगी की बड़ी सफलता, डिप्टी एसपी बनीं