Uttarakhand PCS Topper: टिहरी के सक्षम बने पुलिस उपाधीक्षक, स्वाध्याय और ऑनलाइन तैयारी से हासिल की सफलता
थौलधार विकासखंड के बयाड़गांव निवासी सक्षम नौटियाल का चयन उत्तराखंड पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुआ है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कंडीसौड़ में हुई और उन्होंने दि ...और पढ़ें

पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयनित सक्षम नौटियाल। स्वयं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार विकासखंड की सुदूरवर्ती नगुण पट्टी के बयाड़गांव निवासी सक्षम नौटियाल का उत्तराखंड पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
सक्षम नौटियाल की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, कंडीसौड़ में हुई। उन्होंने वर्ष 2017 में हाईस्कूल में प्रदेश में 21वीं रैंक हासिल की थी। वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट सरस्वती विद्या मंदिर, चिन्यालीसौड़ से प्रदेश में दूसरी रैंक के साथ उत्तीर्ण किया।
2022-23 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कालेज से बीएससी आनर्स फिजिक्स से स्नातक किया। उसके बाद स्वयं व आनलाइन माध्यम से तैयारी में जुटे रहे। अब उनका पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन हुआ है।
सक्षम के पिता अरविंद नौटियाल जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक व माता अनीता देवी गृहिणी हैं। छोटी बहन समीक्षा मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।
सक्षम पढ़ाई के साथ-साथ मंच प्रस्तुति, भाषण व कक्षाओं में विषय ज्ञान प्रस्तुतिकरण में हाईस्कूल से ही सक्रिय रहे हैं। सक्षम के पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
सक्षम की सफलता पर सरस्वती विद्या मंदिर, कंडीसौड़ के प्रधानाचार्य कर्णपाल सिंह बिष्ट, संरक्षक स्वरूप सिंह बिष्ट, व्यवस्थापक ललित खंडूड़ी, अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष अनिल बधानी, जय प्रकाश नौटियाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: टिहरी के मनीष मोहन नेगी बने उप शिक्षाधिकारी, अपर पीसीएस में मिली सफलता
यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: उत्तरकाशी के देवाशीष बने राज्य कर अधिकारी, वन दारोगा चयन के बाद भी जारी रखी तैयारी