विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा क्या देख लिया कि गांव में मचा हल्ला, पूरी रात दौड़ता रहा मोहल्ला

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 11 Oct 2016 06:20 AM (IST)

नानकमत्ता के सुनखरी गांव में पूरी रात भर मगरमच्छ ने आतंक मचा कर रखा। मगरमच्छ गांव में घूमता रहा और भयभीत ग्रामीण उसके पीछे भागकर पूरी रात जागते रहे।

News Article Hero Image

नानकमत्ता, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: नानकमत्ता के सुनखरी गांव में पूरी रात भर मगरमच्छ ने आतंक मचा कर रखा। मगरमच्छ गांव में घूमता रहा और भयभीत ग्रामीण उसके पीछे भागकर पूरी रात जागते रहे।
इन दिनों नानकमत्ता क्षेत्र में मगरमच्छ का आतंक बना हुआ है। कभी घर में तो कभी खेत में मगरमच्छ नजर आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत है। यही नहीं क्षेत्र में मगरमच्छ दो लोगों को निवाला भी बना चुका है।

पढ़ें- बिस्तर से उठते समय ग्रामीण ने चारपाई के नीचे देखा तो उड़ गए होश.

शुक्रवार की आधी रात के बाद ग्राम सुनखरी में नौ फीट लंबा एक मगरमच्छ घुस आया। गांव के नजदीक बहने वाली फावड़ी नदी से जब यह मगरमच्छ गांव में घुसा तो इस पर कुत्ते भौंकने लगे। इससे ग्रामीण भी जाग गए और घर से बाहर निकले।

पढ़ें: पांच मिनट तक तेंदुए से भिड़ गया युवक, तेंदुए को भागना पड़ा जंगल
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा तो वे भयभीत हो उठे। उसे भगाने के लिए ग्रामीणों ने ईंट व पत्थर भी मारे। इस पर मगरमच्छ इधर-उधर भागने लगा। कई घंटे की कसरत के बाद मगरमच्छ गांव से बाहर निकला और नानकमत्ता-ध्यानपुर मार्ग पर आकर बैठ गया।

पढ़ें-नदी पार कर रहे ग्रामीण को मगरमच्छ ने दबोचा, जमकर हुआ संघर्ष, लेकिन...
इसकी सूचना ग्राम प्रधान मुख्त्यार सिंह ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर मगरमच्छ पकड़ने के विशेषज्ञ गिरीश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस टीम ने बमुश्किल मगरमच्छ को पकड़ा और सुबह उसे नानकसागर के जलाशय में छोड़ दिया।

पढ़ें-घर से निकलते ही ग्रामीण का दरवाजे पर हुआ मगरमच्छ से सामना, जानिए...