Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: प्यार के लिए लड़की ने बदला धर्म, परिवार मतांतरण के लिए नहीं माना तो पति ने छोड़ा

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:13 PM (IST)

    गदरपुर में एक युवती ने विवाह के लिए ईसाई धर्म अपनाया, जिसके बाद उसके परिवार पर भी मतांतरण का दबाव बनाया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । ईसाई मिशनरी का जनपद में बुना गया जाल प्रशासन की मुहिम के बाद टूटता नजर आ रहा है। लोग खुल कर अब प्रशासन के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। गदरपुर के चकरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें पहले युवती पर विवाह के लिए ईसाई बनने का दबाव बनाया।

    अपने प्यार के लिए युवती ने ईसाई धर्म अपना लिया तो उसके बाद उसके मायके वालों पर ईसाई बनाने का दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया। जब वह राजी नहीं हुए तो युवती को प्रताड़ित कर उसे छोड़ दिया। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने शिकायत मिलने के उपरांत गदरपुर पहुंच कर परिवार के बयान दर्ज किए।

    बपतिस्मा के माध्यम से ईसाई धर्म अपनाया

    मंगलवार को गदरपुर के ग्राम चकरपुर निवासी श्वेता ने मतांतरण मामलों की एसडीएम गदरपुर ऋचा सिंह से शिकायत की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा गठित कमेटी में गदरपुर से जसपुर क्षेत्र तक के मामलों की जांच कर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व कौस्तुभ मिश्रा एसडीएम गदरपुर ऋचा सिंह के साथ तत्काल ही चकरपुर पहुंच गए।

    उन्होंने चकरपुर पहुंच कर श्वेता से मुलाकात कर उसके बयान दर्ज करवाए। उसके बयान दर्ज करवाने के उपरांत उसके परिवार के अन्य लोगों के भी बयान दर्ज करने की कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि श्वेता ने रोहित नाम के युवक के साथ लगभग दो वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपनाने के उपरांत विवाह किया था।

    खबरें और भी

    इसके लिए श्वेता को नदी में स्नान करवा बपतिस्मा के माध्यम से ईसाई धर्म अपनाने की कार्रवाई की गई। विवाह के उपरांत रोहित उसके माता पिता व भाई सहित परिवार के अन्य लोगों को भी ईसाई बनाने के लिए दबाव बनाने के साथ ही डराया धमकाया जा रहा था। उसके स्वजन द्वारा ईसाई धर्म न अपनाने पर श्वेता को प्रताड़ित किया जाने लगा।

    रामजीवनपुर, रतनपुरा का भी किया निरीक्षण

    रुद्रपुर : एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने चकरपुर में बयान दर्ज करने की कार्रवाई के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम रतनपुर व रामजीवनपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एकत्र ग्रामीणों से भी प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया उनके गांव में भी स्थान स्थान पर धर्म सभाएं कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    जो लोग ईसाई धर्म अपनाने के लिए तैयार नहीं होते उनको धमकाने का भी काम किया जा रहा है। उनको ईसाई धर्म न अपनाने पर गांव में न रहने देने की धमकी दी जा रही है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन जिलाधिकारी को भेजने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    नगर पालिका में कार्यरत है रोहित

    रुद्रपुर : श्वेता की शिकायत पर प्रशासन उसके पति की कुंडली खंगालने में लग गया है। जानकारी में आया कि वह नगर पालिका गदरपुर में कार्यरत है। परंतु प्रशासन की जांच के दौरान वह सामने नहीं आया। जिस पर प्रशासन उसकी नौकरी के संबंध में नगर पालिका से जानकारी ले रहा है।

    वहीं प्रशासन द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के उपरांत उसके नाम पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्र के बारे में भी जांच में जुट गया है। जिससे उसके द्वारा धर्म परिवर्तन के उपरांत जाति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर उसका दुरुपयोग संबंधित जानकारी सामने आने पर प्रमाण पत्र के निरिस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ की जा सके। इसके लिए प्रशासन आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है। वहीं उसको अपने बयान दर्ज करवाने के लिए भी बुलाने के निर्देश दिए गए है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में महिला को अगवा कर पांच साल तक यौन शोषण, मतांतरण का दबाव; आरोपी मंजूर अली गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मतांतरण: पुलिस ने महिला ITBP जवान के पति को किया गिरफ्तार, विदेशी फंडिंग की होगी जांच

    यह भी पढ़ें- डी-लिस्टिंग और मतांतरण पर पीएम मोदी से मिले आदिवासी नेता, उपराष्ट्रपति को भी ज्ञापन सौंपेगा प्रतिनिधिमंडल