Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के जसपुर में खूनी रंजिश: दिन में युवक को दी थी जान से मारने की धमकी, रात में कार से कुचल कर मार डाला

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 08:34 PM (IST)

    जसपुर में दिन के विवाद के बाद कार सवारों ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक नितिन की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला द ...और पढ़ें

    मृतक नितिन का फाइल फोटो। सौ. स्वजन

    मृतक नितिन का फाइल फोटो। सौ. स्वजन

    HighLights

    1. दिन के मामूली विवाद के बाद कार से बाइक को टक्कर मारी

    2. एक युवक नितिन की मौत, दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए

    3. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

    संवाद सूत्र, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)। दिन में हुए मामूली विवाद पर कार सवारों ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। एक युवक को कार से घसीटते हुए कुचल दिया।

    घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हैं। मृतक के स्वजन ने कोतवाली में हंगामा किया।

    विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता खड़क सिंह, महेश प्रजापति, अशोक खन्ना आदि ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्वजन ने मामले में तहरीर दी है।

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे नितिन, हर्ष और लवीश बाइक पर सवार होकर ठाकुरद्वारा चुंगी के पास से गए थे।

    वापसी में खेड़ा रोड पर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास पुष्पेंद्र चौहान उर्फ मानू ने कार से जानबूझकर उकनी बाइक को टक्कर मार दी।

    हादसे में तीनों बाइक सवार नीचे गिर गए। नितिन कुमार को कार से कुचल दिया। घायल हर्ष व लवीश जान बचाने को मदद के लिए शोर मचाने लगे। लोगों के आने पर कार सवार भाग गए।

    बताया गया है कि कार में पुष्पेंद्र के साथ जाकिर गुज्जर व एक अन्य सवार थे। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने तीनों को काशीपुर अस्पताल पहुंचाया। नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    पिता बनारसी दास की तहरीर पर पुष्पेंद्र चौहान, जाकिर गुज्जर व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली। पिता ने कहा कि आरोपितों ने दिन में जान से मारने की धमकी दी थी।

    कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को टीमें गठित की है।

    यह भी पढ़ें- रानीखेत सागर हत्याकांड: पहले सिर पर मारा हथौड़ा, फिर चाकू से काटी गर्दन; आरोपित गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रानीखेत में युवक की निर्मम हत्या, एक महिला का रेत दिया गला; दूसरी का सिर फोड़ा