Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम की मौत, दादी-फूफा को बनाया बंधक; पहुंची मजिस्ट्रेट की गाड़ी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:26 PM (IST)

    काशीपुर के जंगलवाला बालाजी धाम में तंत्र-मंत्र और संदिग्ध इंजेक्शन से 6 वर्षीय अर्पित की मौत मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। ...और पढ़ें

    मृतक अर्पित का फाइल फोटो, आरोपित महंत सत्यवीर सिंह।

    मृतक अर्पित का फाइल फोटो, आरोपित महंत सत्यवीर सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संस जागरण, काशीपुर  शिवलालपुर अमरझंडा स्थित जंगलवाला बालाजी धाम में तंत्र-मंत्र और कथित जहरीले इंजेक्शन से 6 वर्षीय मासूम अर्पित की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है।

    दो राज्यों उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस के बीच उलझे इस संवेदनशील मामले में अब काशीपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आइटीआई कोतवाली की पुलिस टीम ने धाम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है।

    कैमरों का डीवीआर कब्जे में लिया

    प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि धाम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त कर लिया गया है। शुरुआती फुटेज जांच में बच्चा और उसकी दादी धाम में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    फिलहाल पीड़ित पक्ष काशीपुर पहुंचा है और उनसे विस्तृत बातचीत की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि संभल, यूपी के बैरनी गांव निवासी सुगर सिंह का 6 वर्षीय इकलौता बेटा अर्पित गले की गांठ से पीड़ित था। 27 जुलाई को उसकी दादी वीरवती उसे काशीपुर के बालाजी धाम लेकर आई थीं।

    परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह धाम के महंत ने इलाज के नाम पर बच्चे को संदिग्ध इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उसे उल्टी हुई और सुबह 10 बजे मौत हो गई। आरोप यह भी है कि मौत के बाद दादी व फूफा को धाम में ही बंधक बना लिया गया था।

    बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण 3-4 गाड़ियों में काशीपुर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ ने धाम में तोड़फोड़ कर महंत सत्यवीर सिंह और सेवादारों के साथ मारपीट की तथा महंत समेत सहयोगियों को पकड़कर संभल ले गए। बताया जा रहा है एक गाड़ी पर मजिस्ट्रेट लिखा था और हूटर भी लगा देखा गया था।

    खबरें और भी

    दो राज्यों के बीच कानूनी उलझन

    संभल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। परिजनों द्वारा सौंपे गए आरोपी महंत सत्यवीर सिंह और उसके सहयोगी से पुलिस हिरासत में पूछताछ कर रही है। वहीं, काशीपुर घटनास्थल होने के कारण आइटीआई थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तोड़फोड़ और मारपीट के पहलुओं की जांच कर रही है।

    पीड़ित पक्ष की के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया होगी। फिलहाल संभल पुलिस पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।

    वहीं काशीपुर पुलिस धाम में हुई तोड़फोड़, फर्जी मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी के इस्तेमाल और धाम परिसर में घटे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा: तंत्र-मंत्र के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ से दूर मुख्य आरोपी

    यह भी पढ़ें- अंधविश्वास में आज भी जी रहे कुछ लोग : सर्पदंश से श्रमिक की मौत, झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से जिंदा करने की नाकाम कोशिश