Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में तेज रफ्तार टैंकर ने तीन छात्रों को रौंदा, 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत; दो चचेरे भाई गंभीर

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:38 AM (IST)

    काशीपुर में दभौरा टांडा के पास एक अज्ञात टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर विलाप करते परिजन, मृतक का फाइल फोटो।

    घटनास्थल पर विलाप करते परिजन, मृतक का फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संस जागरण, काशीपुर । आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित टैंकर ने तीन स्कूली छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, दाभोरा टांडा निवासी मनोज सिंह का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरखेड़ी में 10वीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार सुबह वह अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहा था। उदय राज इंटर कॉलेज काशीपुर का छात्र वासु स्कूल से छुट्टी पर था और वह अपने चचेरे भाई अक्षय व शिवम को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवम कुमार (15) की मौके पर ही मृत्यु हो गईं। वहीं, आपस में चचेरे-तहेरे भाई वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    परिवार में मचा कोहराम
    शिवम अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता मनोज सिंह मजदूरी करके किसी तरह परिवार का गुजर-बसर करते हैं। बेटे की अचानक मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    पुलिस जांच में जुटी, आरोपी चालक फरार
    घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार टैंकर चालक की तलाश के साथ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में हुआ सड़क हादसा, बाइक और स्कूटी की टक्कर में गई दो की जान

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में हुआ सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

    खबरें और भी