Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के सात दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:23 PM (IST)

    शक्तिफार्म के पहाड़ी बसगर गांव में 37 वर्षीय मुकेश क्वाराली की शादी के सात दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, शक्तिफार्म। क्षेत्र के पहाड़ी बसगर गांव निवासी 37 वर्षीय मुकेश क्वाराली पुत्र स्व. जीवन सिंह की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी के महज सात दिन बाद हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

    स्वजन के अनुसार मुकेश सितारगंज स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जाने वाले थे। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर स्वजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।

    नई नवेली दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड़ 

    काफी प्रयास के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई। बताया गया कि मुकेश का विवाह 25 जून को रामनगर निवासी रुचि के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की अचानक मृत्यु से नई नवेली दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

    मुकेश परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी दो बहनें हैं। उनके पिता स्व. जीवन सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की असमय मृत्यु से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे संविदा बिजली कर्मी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

    यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि नौवीं की छात्रा फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली? पुलिस जांच से पता चलेगा मौत की सही वजह