Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंतनगर में KYC अपडेट के नाम पर 4.62 लाख की ठगी, ओटीपी साझा करते ही खाते से निकाली रकम

    By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:02 PM (IST)

    पंतनगर में एक व्यक्ति से साइबर ठग ने बैंक कर्मी बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर 4.62 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर पंतनगर के फूलबाग निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठग ने बैंक कर्मी बनकर केवाईसी अपडेट न होने पर खाता बंद होने का डर दिखाकर 4.62 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

    पंतनगर के फूलबाग निवासी सतीश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जुलाई 2026 को उनके मोबाइल पर 9204948898 नंबर से काल आई। काल करने वाले ने स्वयं को बैंक से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके खाते की केवाईसी पूरी नहीं हुई है। यदि तत्काल केवाईसी नहीं कराई गई तो बैंक खाते का लेन-देन बंद कर दिया जाएगा।

    'सिस्टम में केवाईसी अपडेट नहीं है'

    सतीश ने बताया कि उन्होंने काल करने वाले को बताया कि उनकी केवाईसी पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन ठग ने उन्हें विश्वास में लेते हुए कहा कि सिस्टम में केवाईसी अपडेट नहीं है। इसके बाद उसने कई बार ओटीपी भेजे और उन्हें साझा करने के लिए कहा। खाते को चालू रखने की बात मानकर उन्होंने सभी ओटीपी बता दिए।

    दूसरे दिन जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो 4.62 लाख की पूरी रकम निकल चुकी थी। इसके बाद उन्होंने बैंक में कार्यरत अपने पड़ोसी नरेश राणा से संपर्क किया। जानकारी मिलने पर कि खाते से पूरी रकम निकाल ली गई है, उन्होंने तत्काल साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

    खबरें और भी

    थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात साइबर ठग पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के आरोपी राजीव बुधिराजा को दुबई जाने की मिली अनुमति, राउज एवेन्यू कोर्ट ने रद किया आदेश

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 45 युवकों से विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज