रुद्रपुर में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण का कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने आरोपित को दबोच पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
साथ ही पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा
ट्रांजिट कैंप निवासी युवती का वहीं के रहने वाले एक मुस्लिम लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार को युवक परिवार की मौजूदगी में युवती के घर जा पहुंचा। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। साथ ही आवास विकास चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग भी पहुंच गए और आवास विकास चौकी में हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बाद में जब युवती का मोबाइल चेक किया तो उसमें मुस्लिम युवक हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने को प्रेरित कर रहा था।
इधर, मामले में युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मतांतरण को लेकर गाजी मियां की मजार पर तोड़फोड़, कौशांबी में बड़ी घटना से गांव में तनाव; पुलिस फोर्स तैनात
यह भी पढ़ें- चंदौली में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था मतांतरण का खेल, छह आरोपित गिरफ्तार