Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के स्कूल में बड़ा हादसा: कक्षा में चलते-चलते पंखा टूटने से 2 छात्र घायल, 1 के सिर में आए टांके

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:26 PM (IST)

    रुद्रपुर के एएनझा इंटर कॉलेज में कक्षा में चलता पंखा गिरने से नौवीं कक्षा के दो छात्र घायल हो गए। एक छात्र संगम के सिर में चोट आई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. रुद्रपुर के एएनझा कॉलेज में पंखा गिरने से हादसा

    2. कक्षा नौ के दो छात्र हुए घायल, एक को लगे टांके

    3. कमजोर रॉड को हादसे का संभावित कारण बताया गया

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधम सिहं नगर)। शहर के एएनझा इंटर कालेज (अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय) में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया।

    कक्षा नौ में बच्चे पढ़ रहे थे और उस दौरान छत पर लगा चलता हुआ पंखा टूटकर नीचे गिर गया। इससे एक छात्र के सिर पर चोट आई है, जबकि पास में बैठा दूसरा छात्र भी चोटिल हो गया।

    प्रीत विहार कालोनी निवासी संगम शनिवार को रोज की तरह स्कूल गया था। संगम कक्षा नौ का छात्र है, वह शनिवार को कक्षा में बैठा हुआ था और शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे।

    Ruderpur School accident

    इस दौरान छत का पंखा टूटकर नीचे गिर पड़ा, इससे संगम के सिर में चोट लग गई जबकि बगल में बैठा वैष्णव भी घायल हो गया।

    घटना के तुरंत बाद पढ़ा रहे शिक्षक एमएम जोशी घायल छात्रों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर टांके लगाए। बताया जा रहा है कि पंखे को पकड़ने वाली लोहे की राड काफी कमजोर हो चुकी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि कक्षा नौ का सेक्शन डी नए भवन में संचालित हो रहा है।

    जांच कराई जा रही है कि पंखे की लोहे की राड कमजोर थी या कोई बोल्ट निकल गया था। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 2021 में हादसा, टांग गई पर हौसला नहीं, नेहा भट एक पैर से कर रहीं दुर्गम अमरनाथ यात्रा, देखकर दंग हुए साथी यात्री

    यह भी पढ़ें- देहरादून के नवाबगढ़ में 33 KV हाईटेंशन लाइन टूटी, सड़क पर गिरे तार; बड़ा हादसा टला