Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में गंगोत्री हाईवे पर फिर मंडराया खतरा, भागीरथी नदी से कटाव जारी

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 05:52 PM (IST)

    गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मानसून की दस्तक के साथ डबरानी क्षेत्र में भागीरथी नदी के कटाव के कारण फिर खतरे में आ गया है। ...और पढ़ें

    डबरानी क्षेत्र में भागीरथी नदी के उफान पर बहने से कटाव की जद में गंगोत्री हाईवे। जागरण

    डबरानी क्षेत्र में भागीरथी नदी के उफान पर बहने से कटाव की जद में गंगोत्री हाईवे। जागरण

    HighLights

    1. गंगोत्री हाईवे मानसून में डबरानी क्षेत्र में खतरे में

    2. भागीरथी नदी का बहाव बढ़ने से हाईवे पर कटाव

    3. बीआरओ हाईवे को सुरक्षित करने के लिए मलबा भर रहा

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फिर मानसून की दस्तक के साथ खतरे की जद में है। डबरानी क्षेत्र में बालकंडार मंदिर के पास हाईवे भागीरथी नदी का प्रवाह बढ़ने से कटाव की जद में है।

    हालांकि बीआरओ ने यहां सुरक्षा के मद्देनजर गत वर्ष मलबा भरान कर तैयार हाईवे को बचाने के लिए दोबारा मलबा भरान का काम शुरू कर दिया है। लेकिन, यहां नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव बढ़ता है तो यातायात प्रभावित होने का अंदेशा बना हुआ है।

    बता दें कि बीते वर्ष जब हर्षिल-धराली क्षेत्र में आपदा आई थी तो सामरिक व चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी आपदा की जद में आया था।

    यहां डबरानी क्षेत्र बालकंडार मंदिर के पास हाईवे का बड़ा हिस्सा नदी में समां गया था, तब नाव की मदद से हर्षिल क्षेत्र में फंसे लोगों को निकाला गया था।

    इस कारण करीब 20 दिनों से अधिक समय तक यातायात ठप रहा था। लेकिन अब एक बार फिर नदी की ओर गदेरे के उफान पर आने से नदी का प्रवाह भी बाएं तट की ओर अधिक है।

    ऐसे में यहां आने वाले समय में नदी का जलस्तर बढ़ता है तो इससे कटाव बढ़ेगा। बीआरओ के कमांडर राजकिशोर का कहना है पूर्व में मलबा भरकर हाईवे को तैयार किया गया था।

    नदी में चैनलाइजेशन नहीं हो पाने के कारण नदी का प्रवाह हाईवे की तरफ ज्यादा है। बताया कि मलबा भरकर हाईवे को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: वर्षा से बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे बार-बार बाधित, सिरोबगड़ में 6 घंटे बंद रहा मार्ग

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हाईवे पर पगनों की पहाड़ी से आई आफत: गुलाबकोटी में 13 घंटे बंद रहा मार्ग, 10 हजार यात्री रहे फंसे