गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा, भागीरथी नदी में गिरने से बाल-बाल बचा कांवड़ यात्रियों का वाहन
गंगोत्री हाईवे पर पापड़गाड़ में भू-धंसाव के कारण कांवड़ यात्रियों का एक पिकअप वाहन भागीरथी नदी में गिरने से बाल-बाल बचा। ...और पढ़ें
HighLights
पापड़गाड़ में भू-धंसाव से कांवड़ वाहन फिसलने से बचा
बड़े पत्थरों ने वाहन को भागीरथी नदी में गिरने से रोका
पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए जवान तैनात किए
संवाद सूत्र, जागरण, भटवाड़ी (उत्तरकाशी)। पापड़गाड़ में भू-धंसाव प्रभावित गंगोत्री हाईवे पर बड़ी दुर्घटना होने से टली। जानकारी के अनुसार कावड़ यात्रियों का एक पिकअप वाहन गंगोत्री धाम की ओर जल भरने जा रहा था, जो की भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र से गुजरने के दौरान अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी की ओर फिसलने लगा।
गनीमत रही कि बड़े पत्थरों की वजह से वाहन नदी में गिरने से रुक गया, जिसे बाद में एक्सावेटर मशीन की मदद से खींच कर सड़क पर लाया गया। कांवड़ यात्रियों के डीजे, साउंड सिस्टम आदि से ओवरलोड वाहनों के चलते यहां हादसे का खतरा बना हुआ है।
पुलिस द्वारा नहीं की जा रही कोई कार्रवाई
बावजूद इसके ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर,सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र से वाहनों में सवार यात्रियों को नीचे उतार कर आवाजाही करवाई जा रही है। सुरक्षित आवाजाही के लिए 8 से 10 पुलिस जवान मौके पर तैनात किए गए हैं।
बता दें कि बीते 3 अगस्त को पापड़गाड़ में गंगोत्री हाईवे का करीब 70 मीटर हिस्सा धंस गया था, जिस पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थी। बीआरओ ने मलबे व पत्थरों की फीलिंग कर हाईवे को यातायात के लिए अस्थायी रूप से तैयार किया