Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में 5 दिन से लापता बबीता, मां बोली- 'जिनके संग गई वो कुछ दिन पहले ही बने दोस्त'

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 08:01 AM (IST)

    उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से एमबीए छात्रा बबीता पांडे पांच दिनों से लापता हैं। उनकी मां अंजू पांडे रैथल में इंतजार कर रही हैं और प्रशासन से तला ...और पढ़ें

    दयारा ट्रेक से एमबीए छात्रा बबीता पांडे के लापता होने का मामला।

    दयारा ट्रेक से एमबीए छात्रा बबीता पांडे के लापता होने का मामला।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता एमबीए छात्रा बबीता पांडे के इंतजार में उसकी मां अंजू पांडे टकटकी लगाए हुए हैं। अंजू पांडे दयारा बुग्याल के बेस कैंप रैथल गांव के एक होमस्टे परिसर में गुमसुम बैठी नजर आई।

    चार-पांच दिन में वापस आ जाऊंगी

    अंजू ने बताया कि बबीता उर्फ बब्बी जहां भी जाती थी, उसे बता कर ही जाती थी। इस बार भी उसने सहेलियों के साथ जाने की बात कही थी। कहा था कि चार-पांच दिन में वापस आ जाऊंगी। लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। हर बीते घंटे के साथ चिंता बढ़ती जा रही है।

    कुछ समय पहले ही उसके दोस्त बने थे

    दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए लापता बबीता पांडे की मां अंजू पांडे के आंखों से आंसुओं की धारा बह उठी। अंजू ने बताया कि उसकी बेटी को ट्रेकिंग व घूमने फिरने का पहले से शौक था। वह पिछले वर्ष भी गढ़वाल में घूमने आई थी।गत शनिवार को बबीता के लापता होने की जानकारी उसकी सहेली ने दी।

    बताया कि जिन दोस्तों के साथ वह दयारा बुग्याल आई, वह कुछ समय पहले ही उसके दोस्त बने थे। बबीता की मां अंजू ने बताया कि बबीता काफी होशियार थी, वह दिल्ली तक अकेले ही आती-जाती थी। ऐसे में जब पहाड़ में उसके गुम होने की सूचना मिली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह कैसे गुम हो सकती है।

    खबरें और भी

    आज चार से पांच दिन हो गए हैं। लेकिन उसका कहीं कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने प्रशासन ने बबीता की खोजबीन को तलाशी अभियान तेज करने की मांग की।

    दो भाईयों की इकलौती बहन है बबीता

    बबीता की मां अंजू पांडेय ने बताया कि उसके तीन बच्चों में बबीता सबसे बड़ी है। उसके दो छोटे भाईयों में एक हर्षिल व दूसरा सन्नू है। बबीता के लापता होने की सूचना पर खोजबीन को उसका एक अन्य चेचेरा भाई भी दयारा के आधार शिविर रैथल पहुंचा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के दयारा ट्रेक पर लापता बबीता पांडे की खोज जारी, झील में नहीं मिला सुराग

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक पर बबीता पांडे को नहीं मिली थी अनुमति, ट्रेकिंग एजेंसी का फर्जीवाड़ा उजागर

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रैकिंग पर आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी