उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में एनसीसी अफसर की शर्मनाक हरकत, कैडेट से की छेड़खानी
उत्तरकाशी के मनेरी में एक सरकारी कॉलेज के शिक्षक पर नाबालिग एनसीसी छात्रा से छेड़खानी का आरोप है ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। मनेरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक सरकारी इंटर कालेज के शिक्षक पर छात्रा से अभद्र व्यवहार व छेड़खानी करने का आरोप लगा है।
छात्रा के स्वजनों की तहरीर पर मनेरी कोतवाली में आरोपित शिक्षक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक एनसीसी में एएनओ बताया जा रहा है। वहीं, छात्रा भी एनसीसी कैडेट बताई जा रही है।
छेड़खानी व अभद्र व्यवहार
जानकारी के अनुसार भटवाड़ी ब्लाक में मनेरी कोतवाली क्षेत्र के एक सरकारी इंटर कालेज में शिक्षक एनसीसी में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी है, जिस पर भटवाड़ी ब्लाक के ही एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा, जो एनसीसी कैडेट है से छेड़खानी व अभद्र व्यवहार करने का आरोप है।
यह घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है, जिसमें आरोपित शिक्षक के साथ कुछ अन्य लोगों के भी संलिप्त होने की बात कही जा रही है। बुधवार को पीड़ित छात्रा के स्वजनों ने मामले में मनेरी कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। घटना से क्षेत्र के लोगों में भी भारी रोष है।
मनेरी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक नौटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा के स्वजनों की तहरीर पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित पर विद्यालय समय पर ही छात्रा से छेड़खानी करने व अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
खबरें और भी
मनेरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से अभद्र व्यवहार व छेड़खानी करने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है। - कमलेश उपाध्याय, एसपी उत्तरकाशी
यह भी पढ़ें- वासेपुर में नाबालिग से छेड़खानी और अपहरण का प्रयास, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
यह भी पढ़ें- बक्सर में कोचिंग जा रही किशोरी को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म, 5 महीने से छेड़खानी कर रहा था आरोपित