Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India-America Top News: हिंसा की आग में जला हरियाणा, अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस का कैंसर से हुआ निधन

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 06:40 AM (GMT+05:30)

    भारत और अमेरिका में सोमवार को कई अहम घटनाएं घटित हुईं जिन्हें सुर्खियों में जगह मिलीं। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। इस ह ...और पढ़ें

    India-America Top News: अमेरिका-भारत की प्रमुख खबरें।
    India-America Top News: अमेरिका-भारत की प्रमुख खबरें।

    HighLights

    1. ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत।
    2. गोधरा ट्रेन नरसंहार में जमानत पर सुनवाई आज।
    3. अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस का कैंसर से हुआ निधन।

    वाशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में सोमवार को कई अहम घटनाएं घटित हुईं, जिन्हें सुर्खियों में जगह मिलीं। वैसे भी पूरे विश्व की नजरें भारत और अमेरिका में हो रही गतिविधियों पर रहती हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। वहीं, अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस (Paul Reubens) का रविवार देर रात निधन हो गया।

    भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)

    ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई। मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    हिंसा की आग में जला हरियाणा

    हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में सोमवार दोपहर को हिंदू संगठनों की ओर से नूंह में ब्रजमंडल क्षेत्र की जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा हो गई। इस दौरान दो गुट के बीच पथराव हो गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई घायल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    गोधरा ट्रेन नरसंहार में जमानत पर सुनवाई आज

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार में कुछ दोषियों की जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पार्डीवाला और मनोज मिश्रा की खंडपीठ ने कहा कि इन याचिकाओं की सुनवाई एक अगस्त को होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    PM Modi को आज मिलेगा लोकमान्य तिलक सम्मान

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को पुणे में लोकमान्य तिलक सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी के संस्थापक शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी उपस्थित रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    त्रिपुरा में इस साल 52 रोहिंग्या गिरफ्तार

    त्रिपुरा पुलिस के डीआईजीपी मांचक इप्पर ने सोमवार को कहा कि त्रिपुरा पुलिस रोहिंग्याओं की किसी भी घुसपैठ की कोशिश को लेकर बहुत सतर्क है। उन्होंने कहा कि इस साल 52 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है और उनकी धरपकड़ जारी रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)

    अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस का कैंसर से हुआ निधन

    अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस (Paul Reubens) का रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। अमेरिकी अभिनेता लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ये जानकारी उनकी पीआर एजेंसी ने दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    एलन मस्क ने शोधकर्ताओं को दी मुकदमे की धमकी

    इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था ने शोधकर्ताओं के समूह पर मुकदमा करने की धमकी दी है। इन शोधकर्ताओं के शोध में कहा गया है कि पिछले साल एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदे जाने के बाद इस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर नफरत भरे कंटेट में वृद्धि दर्ज की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध!

    अमेरिका ने सोमवार को उत्तर कोरिया और रूस को लेकर कड़ी चेतावनी दी। अमेरिका ने कहा कि वह आवश्यकता पड़ने पर उत्तर कोरिया और रूस पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं करेगा। वाशिंगटन ने कहा कि वह ऐसा पहले भी कई बार कर चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    डोनाल्ड ट्रंप के मैनेजर गोपनीय दस्तावेज मामले में अदालत में हुए पेश

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई विवादों में फंसे हैं। डोनाल्ड ट्रंप कई मामलों में अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। इसी बीच, उनके संपत्ति के मैनेजर गोपनीय दस्तावेज मामले (Secret Documents Case) में अदालत में पेश हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    अमेरिका में भारतवंशी ने मानव तस्करी का अपराध किया स्वीकार

    एक भारतवंशी ने मार्च 2020 से लेकर 2021 के बीच कनाडा से अमेरिका में मानव तस्करी की बात स्वीकारी है। सिमरनजीत सिंह को 28 जून 2022 में ओंटारियो में हिरासत में लिया गया था। कनाडा से अमेरिका इस वर्ष 30 मार्च को प्रत्यर्पित कर लाया गया था। सिंह कनाडा के ब्रैंपटन में रह रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...