Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टोरंटो के साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल में फायरिंग, दो की मौत; पुलिस ने शुरू की तलाश

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 03:39 AM (IST)

    कनाडा के टोरंटो में साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अभी तक संदिग्धों को ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. टोरंटो के साल्सा फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत।

    2. पांच लोग घायल हुए, संदिग्धों की तलाश जारी।

    3. ओंटारियो प्रीमियर ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

    डिजिटल डेस्क, टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में शनिवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। टोरंटो पुलिस प्रवक्ता शैनन ईम्स ने बताया कि यह गोलीबारी सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंग्टन एवेन्यू के पास हुई। वहां साल्सा आन सेंट क्लेयर फेस्टिवल चल रहा था।

    पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है, क्योंकि संदिग्धों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। मौके पर मौजूद वैलेरी रोड्रिगेज ने बताया कि शनिवार रात वह रेस्टोरेंट के पास बैठी थीं, तभी लोगों को चिल्लाते और भागते हुए देखा। उन्होंने कहा, "बहुत सारे लोगों ने हमसे जमीन पर लेट जाने को कहा।

    हम डर गए क्योंकि हमें ठीक से पता नहीं था कि क्या हो रहा है।" वहां सामान बेचने वाली पैट्सी गुटिरेज ने बताया कि वह ग्राहकों से बात कर रही थी, तभी उन्होंने लोगों को भागते हुए देखा। हर कोई घबराया हुआ था।

    इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

    इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह लैटिन अमेरिकी संस्कृति का सालाना उत्सव है, जिसमें संगीत, डांस, खाने-पीने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए शहर के सेंट क्लेयर वेस्ट इलाके में हज़ारों लोग आते हैं।

    खबरें और भी

    ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा, "मैं साल्सा आन सेंट क्लेयर फेस्टिवल में हुई हिंसा से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।"

    यह भी पढ़ें- चीनी पिस्टल, पाकिस्तान में तस्करी और गुरुग्राम की सोसाइटी में गोलीबारी... सुशांत लोक एनकाउंटर में नया ट्विस्ट

    यह भी पढ़ें- अमेरिका के ह्यूस्टन में गोलीबारी: आईसीई एजेंट ने गाड़ी रोकने के दौरान व्यक्ति को मारी गोली, मौत