विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुश्किल में रणबीर कपूर, रिलीज़ नहीं हो सकेगी 'ऐ दिल है मुश्किल'!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2016 03:26 PM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2016 11:18 AM (IST)

फ़वाद ख़ान की मौजूदगी के चलते इसे सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में रिलीज़ नहीं होने देंगे।पाक कलाकारों के ख़िलाफ़ देशभर में चल रहे विरोध के मद्देनज़र ये फ़ैसला लिया गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर की फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। पाकिस्तानी कलाकारों के फ़िल्म में काम करने की वजह से विरोध झेल रही फ़िल्म का अब सिनेमाघर मालिक भी बायकॉट कर रहे हैं, जिससे इसकी रिलीज़ ख़तरे में पड़ सकती है।

शुक्रवार को हुई सिनेमा ओनर्स एंड एग्जिविटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (COEAI) की मीटिंग में सदस्यों से ये अपील की गई है कि ऐसी फ़िल्मों की स्क्रीनिंग ना होने दें, जिनमें पाक कलाकारों ने काम किया है। एसोसिएशन के सदस्य नितिन दातार ने कहा- ''हमने तय किया है कि पाक एक्टर्स वाली फ़िल्मों की स्क्रीनिंग नहीं होनी चाहिए। ये फ़ैसला पिछले कुछ महीनों में लोगों की भावनाओं के मद्देनज़र लिया है।''

शिवाय के इस फ़ैन ने किया कुछ ऐसा, इमोशनल हो गए अजय देवगन

हालांकि एग्ज़िविटर-डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी ने इस मुद्दे पर अपना रुख़ सोशल मीडिया में साफ़ किया है। उनके मुताबिक भावनाओं की रोशनी में एसोसिशन का फ़ैसला स्वागत योग्य है, लेकिन इसे 'ऐ दिल है मुश्किल' की देशभर में रिलीज़ पर बैन नहीं समझा जाना चाहिए, बल्कि सदस्यों से सिर्फ़ गुज़ारिश की गई है।

बॉब डिलन के नोबेल प्राइज़ का कुछ ऐसे जश्न मना रहे हैं शाह रूख़ ख़ान

अक्षय ने कहा कि सेंसर बोर्ड और न्यायालयों के अलावा कोई भी बॉडी किसी फ़िल्म पर बैन नहीं लगा सकती। ये ग़ैरक़ानूनी है और दोनों में से किसी ने अभी तक रिलीज़ रोकने के लिए नहीं कहा है।

बाहुबली 2 और अजय देवगन के बीच है ये गहरा कनेक्शन

अक्षय ने कहा कि उरी अटैक से पहले जिन फ़िल्ममेकर्स ने अपनी फ़िल्मों को पूरा करने में बड़ा इंवेस्ट किया है, उनको नुक़सान पहुंचाना सही नहीं है।

मुन्ना माइकल में नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी का कूल लुक देखकर आप कहेंगे OMG!

आपको बता दें कि उरी अटैक के बाद देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के ख़िलाफ़ विरोध के सुर तेज़ हो गए हैं और बॉलीवुड में उन पर बैन लगाने की मांग उठने लगी है। करण की फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल', शाह रूख़ ख़ान की 'रईस' और गौरी शिंदे की 'डियर ज़िंदगी' का इसलिए विरोध हो रहा है क्योंकि इन फ़िल्मों में पाकिस्तानी एक्टर्स ने काम किया है।

ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के सेक्स सींस पर सेंसर ने चलाई कैंची

एसोसिएशन के इस फ़ैसले की वजह से 'ऐ दिल है मुश्किल' को सिर्फ़ 400 स्क्रींस ही मिल पाएंगी। सुनने में ये भी आया है कि फ़िल्म को महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात में रिलीज़ नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।