विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pics: इन सेक्स सींस ने बढ़ाया सेंसर बोर्ड का सिरदर्द!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2016 01:55 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 04:21 PM (IST)

सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही ये दृश्य बाहर करने की हिदायत विशाल को दी थी, लेकिन ये दृश्य फ़िल्म से हटाया ही नहीं गया।

News Article Hero Image

मुंबई। एक तरफ बॉलीवुड बोल्ड हो रहा है और तकरीबन हर दूसरी-तीसरी फ़िल्म में किस, स्मूच या बिकिनी सीन नज़र आ जाते हैं और सेंसर बोर्ड का सिरदर्द बढ़ा देते हैं। हाल ही में करण जौहर की फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में आए ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर पर फ़िल्माए सेक्स सींस पर सेंसर बोर्ड को परेशान कर दिया और करण की तमाम कोशिशों के बाद भी फ़िल्म से तीन हॉट सींस हटा दिए गए।

बाहुबली और अजय देवगन के बीच है ये गहरा कनेक्शन

कुछ फ़िल्मों में तो सेंसर बोर्ड ने सौ से ज़्यादा बार कैंची चलाई है। आज हम कुछ ऐसे ही दृश्यों के बारे में जानेंगे जिन्हें सेंसर बोर्ड की हरी झंडी नहीं मिल सकी। सेक्स सींस से सेंसर बोर्ड की नाराज़गी हमेशा बनी रहती है। कई बार तो ऐसे दृश्यों को फ़िल्म से हटा दिया जाता है, जो देखने में सामान्य लगते हैं, लेकिन थोड़ा नॉटी होते हैं। कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘बार बार देखो’ में भी सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म के ब्रा वाले सीन को लेकर आपत्ति जताई थी और वो सीन हटाने पड़े।

शिवाय के इस फ़ैन ने किया कुछ ऐसा, अजय देवगन हो गए इमोशनल

'हीरोइन' में अर्जुन रामपाल और करीना कपूर पर फिल्माए गए सेक्स सीन को भी सेंसर बोर्ड ने पर्दे तक नहीं पहुंचने दिया। मधुर भंडारकर की ये फ़िल्म साल 2012 में आयी थी और इस फ़िल्म के लिए करीना बेस्ट एक्ट्रेस फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थीं।

बॉब डिलन के नोबेल प्राइज़ का जश्न इस तरह मना रहे हैं शाह रूख़ ख़ान

'डेढ़ इश्किया' के सेक्स दृश्य पर सेंसर बोर्ड ने तो निर्देशक विशाल भारद्वाज को नोटिस तक भेज दिया था। फ़िल्म के एक सीन में अरशद वारसी ने एक न्यूड सीन किया था, जिसमें उनको सेक्स करते हुए और नंगे बदन कमरे से बाहर निकलते हुए दिखाया गया। सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही ये दृश्य बाहर करने की हिदायत विशाल को दी थी, लेकिन ये दृश्य फ़िल्म से हटाया ही नहीं गया। रिलीज़ होने के बाद इस अनदेखी के लिए बोर्ड ने विशाल को नोटिस दे दिया था और आख़िरकार विशाल को फिल्म से ये सीन हटाना ही पड़ा।

मुन्ना माइकल में नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी का कूल लुक देखकर कहेंगे OMG!

'शूटआउट एट वडाला' भी सेंसर बोर्ड की नज़रों से नहीं बच पायी थी। फ़िल्म में जॉन अब्राहम और कंगना रनौत के बीच कई इंटीमेट सींस थे, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने रिलीज़ करने की इजाज़त नहीं दी। वैसे भी यह फ़िल्म कई वजहों से विवादित रही थी।

रणबीर कपूर के साथ अफेयर पर जैकलिन ने दिया ये कैसा रिएक्शन!

'जिस्म 2' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली सनी लियोनी और अभिनेता रणदीप हुड्डा के बीच इस फ़िल्म में कई हॉट दृश्य फिल्माए गए। ज़ाहिर सी बात है सनी को लेकर भारतीय दर्शकों में हमेशा एक उत्सुकता रही है, पर सेंसर बोर्ड ने 'जिस्म 2' के भी कुछ दृश्य हटाने का आदेश दिया और एक सेक्स सीन भी हटाया गया।

सोनम कपूर की ये सलाह सुन शर्म से झुक जाएंंगी भाई हर्षवर्धन की नजरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।