भारत में उपलब्ध ये Mechanical Keyboard बेहतर कम्फर्ट के साथ करेगें फास्ट टाइपिंग में मदद

मैकेनिकल कीबोर्ड बेहतर टाइपिंग अनुभव, तेज़ रिस्पॉन्स और लंबे समय तक बढ़िया परफॉर्मेंस के कारण लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इस तरह के Keyboard का चुनाव स्विच टाइप, लेआउट और टाइपिंग कम्फर्ट को ध्यान में रखकर करना चाहिए, ताकि रोज़ाना का अनुभव बेहतरीन मिल सके।
भारत में उपलब्ध बढ़िया मैकेनिकल कीबोर्ड
भारत में उपलब्ध बढ़िया मैकेनिकल कीबोर्ड

मैकेनिकल कीबोर्ड अब सि]\र्फ खेल खेलने वालों तक सीमित नहीं रहे। लंबे समय तक टाइपिंग करने वाले लोग भी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इनकी हर बटन दबाने पर अलग और साफ महसूस होती है। भारत में Keychron जैसे ब्रांड मजबूत बनावट और आरामदायक लिखने के अनुभव के लिए जाने जाते हैं, जबकि Redragon और Cosmic Byte कम कीमत में अच्छे विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं। आज के समय में छोटे आकार वाले Mechanical Keyboard और बिना तार वाले मॉडल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, क्योंकि ये कम जगह लेते हैं और इस्तेमाल में सुविधाजनक रहते हैं। कई नए मॉडल ऐसे भी आ रहे हैं जिनमें बटन बदलने की सुविधा मिलती है, जिससे लोग अपनी पसंद के अनुसार अनुभव ले सकते हैं। अगर रोजाना लंबे समय तक काम करना होता है, तो सिर्फ RGB लाइट वाले डिजाइन नहीं बल्कि बटन की सहजता और हाथों के आराम पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी होता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध मैकेनिकल कीबोर्ड के 5 बढ़िया विकल्प और जानें विस्तार से।



जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Cosmic Byte CB-GK-27 Vanth Mechanical Keyboard

    गेमिंग और लंबे समय तक टाइपिंग करने वालों के लिए यह फुल साइज मैकेनिकल कीबोर्ड 104 की लेआउट के साथ आता है। इसमें Outemu Blue स्विच दिए गए हैं, जिनमें टाइप करते समय क्लिक वाला फीडबैक महसूस होता है। कीबोर्ड में एंटी घोस्टिंग सपोर्ट दिया गया है, इसलिए कई की एक साथ दबाने पर भी इनपुट सही तरह से काम करते हैं, जो गेमिंग में उपयोगी रहता है। इसमें रेनबो LED लाइटिंग के साथ अलग-अलग बैकलाइट इफेक्ट और गेम मोड दिए गए हैं, जिससे इस्तेमाल के दौरान अलग विजुअल लुक मिलता है। डबल शॉट कीकैप्स लंबे समय तक अक्षरों को साफ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह कीबोर्ड PC और लैपटॉप दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

    01
  • Kreo Hive 65 RGB Mechanical Gaming Keyboard

    कम जगह में साफ गेमिंग सेटअप पसंद करने वालों के लिए यह 65 प्रतिशत मैकेनिकल कीबोर्ड कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है, जिससे डेस्क पर ज्यादा जगह बचती है। इसमें मेटल वॉल्यूम नॉब दिया गया है, जिससे गेम या म्यूजिक के दौरान आवाज जल्दी कंट्रोल की जा सकती है। प्री लुब्ड लिनियर स्विच टाइपिंग को स्मूद महसूस कराने में मदद करते हैं और लगातार इस्तेमाल में आवाज भी कम रखते हैं। इस Gaming Keyboard का गैस्केट माउंटेड डिजाइन की दबाने के दौरान झटके और कंपन को कम करने में काम आता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल थोड़ा आरामदायक महसूस हो सकता है। इसमें RGB बैकलाइटिंग दी गई है, जिसे अलग रंग और ब्राइटनेस के अनुसार बदला जा सकता है। हॉट स्वैप सपोर्ट की वजह से स्विच बदलना भी आसान रहता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Redragon K617 Fizz 60% Wired RGB Gaming Keyboard

    छोटे और साफ टाइपिंग सेटअप पसंद करने वालों के लिए यह 60 प्रतिशत मैकेनिकल कीबोर्ड कॉम्पैक्ट 61 की डिजाइन के साथ आता है, जिससे माउस मूवमेंट के लिए डेस्क पर ज्यादा जगह मिलती है। इसमें रेड लिनियर स्विच दिए गए हैं, जो स्मूद और हल्के की प्रेस अनुभव के लिए बनाए गए हैं, इसलिए गेमिंग और तेज टाइपिंग दोनों में आसानी रहती है। हॉट स्वैपेबल सॉकेट की वजह से अलग स्विच लगाना भी संभव है, जिससे बाद में कीबोर्ड को अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है। इसमें कई RGB बैकलाइट मोड दिए गए हैं, जिनकी ब्राइटनेस और स्पीड को कंट्रोल किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के जरिए मैक्रो और कस्टम शॉर्टकट सेट करना भी आसान रहता है, जो गेमिंग और टाइपिंग दोनों में उपयोगी हो सकता है।

    03
  • EvoFox Katana S Mini Wired Mechanical Keyboard

    फटा-फट टाइपिंग करने के लिए इस कीबोर्ड में साइलेंट रेड स्विच दिए गए हैं, जो स्मूद और कम आवाज वाले की प्रेस अनुभव के लिए बनाए गए हैं, इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल में शोर कम महसूस होता है। हॉट स्वैप सपोर्ट की वजह से बाद में स्विच बदलना भी आसान रहता है। इसमें 1000Hz पोलिंग रेट और ऑल की एंटी घोस्टिंग दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान कई की एक साथ दबाने पर भी इनपुट सही तरह से काम करते हैं। 18 RGB लाइटिंग मोड अलग विजुअल लुक देते हैं, जबकि Fn शॉर्टकट की मदद से मीडिया और दूसरे कंट्रोल जल्दी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

    04
  • acer Nitro G Wired Mechanical Gaming Keyboard

    लगभग फुल साइज लेआउट चाहने वालों के लिए यह 98 प्रतिशत मैकेनिकल कीबोर्ड कॉम्पैक्ट डिजाइन में 96 की के साथ आता है, जिससे जरूरी नेविगेशन और नंबर की भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। इस Mechanical Keyboard में मल्टीफंक्शन नॉब दिया गया है, जिसकी मदद से वॉल्यूम या दूसरे कंट्रोल जल्दी एडजस्ट किए जा सकते हैं। रेड लिनियर स्विच स्मूद और हल्के की प्रेस अनुभव के लिए बनाए गए हैं, इसलिए गेमिंग और लंबे टाइपिंग सेशन दोनों में आसानी रहती है। गैस्केट माउंटेड डिजाइन की दबाने के दौरान कंपन और आवाज को कम करने में मदद करता है, जिससे टाइपिंग थोड़ी सॉफ्ट महसूस होती है। इसमें RGB फ्लो लाइटिंग और मल्टी कलर की ग्लो दिया गया है। डबल इंजेक्शन कीकैप लंबे समय तक अक्षरों को साफ बनाए रखने में मदद करते हैं।

    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इसे भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मैकेनिकल कीबोर्ड सामान्य कीबोर्ड से अलग क्यों होता है?
    +
    इसमें हर की के नीचे अलग मैकेनिकल स्विच होता है, जिससे टाइपिंग ज्यादा रिस्पानसिव और आरामदायक महसूस होती है।
  • क्या मैकेनिकल कीबोर्ड सिर्फ गेमिंग के लिए होते हैं?
    +
    नहीं, कई लोग इन्हें टाइपिंग कम्फर्ट और ड्यूरेबिलिटी के कारण ऑफिस और डेली वर्क में भी इस्तेमाल करते हैं।
  • कीबोर्ड लेते समय सबसे जरूरी क्या देखना चाहिए?
    +
    कीबोर्ड लेते समय स्विच टाइप, लेआउट साइज औऱ टाइपिंग कम्फर्ट पर ध्यान देना चाहिए, ताकि लंबे समय तक उपयोग आसान रहे।