यदि आप इस उलझन में हैं कि 4K, क्यूएलईडी और मिनी एलईडी टीवी में से आपके लिए कौन-सा टीवी सबसे सही रहेगा, तो इसका सीधा जवाब आपके बजट, कमरे की रोशनी और देखने के अनुभव पर निर्भर करता है। 4K केवल टीवी के रिज़ॉल्यूशन को दर्शाता है, जो हर आधुनिक टीवी में स्टैंडर्ड क्लैरिटी देता है। वहीं, QLED और Mini LED डिस्प्ले तकनीकें हैं जो इस 4K रिज़ॉल्यूशन को और भी बेहतर बनाती हैं। अगर QLED टीवी की बात करें, तो ये उन कमरों के लिए बढ़िया मानी जाती है जहां दिन के समय रोशनी ज्यादा रहती है, क्योंकि यह अधिक ब्राइटनेस और चमकीले रंग देता है। दूसरी ओर, मिनी LED TV तकनीक में बहुत ही छोटे LEDs का इस्तेमाल होता है, जिससे आपको OLED जैसी गहरी डार्कनेस और बेहतरीन कंट्रास्ट मिलता है। इसलिए अगर आप कम कीमत में अच्छी क्लैरिटी चाहते हैं तो नॉर्मल 4K टीवी सही है और वाइब्रेंट कलर्स के लिए क्यूएलईडी, वहीं प्रीमियम होम-थिएटर अनुभव के लिए मिनी एलईडी सबसे बढ़िया साबित हो सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें 4K, QLED और Mini LED वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
