विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्रकार वार्ता में ही भिड़ गए दो सभासद

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2016 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 03:00 AM (IST)

नगर पालिका परिषद ऋषिकेश में पालिका अध्यक्ष व सभासदों के बीच हुए विवाद के मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: नगर पालिका परिषद ऋषिकेश में पालिका अध्यक्ष व सभासदों के बीच हुए विवाद के मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के दो सभासद आपस में भिड़ गए। दोनों सभासदों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने किसी तरह सभासदों को शांत कराया।
ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने पालिका अध्यक्ष की ओर से की गई भाजपा महिला सभासद के साथ अभद्रता को लेकर पत्रकार वार्ता बुलाई थी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री पर ऋषिकेश के भ्रष्ट पालिका अध्यक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

पढ़ें-नैनीताल में भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
उन्होंने सभासद कविता शाह के साथ हुई अभद्रता के मामले में पालिकाध्यक्ष व मुख्यमंत्री के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। पत्रकार वार्ता चल ही रही थी कि इसी बीच सभासद हरीश तिवारी यहां पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी न देने की बात करते हुए अपनी शिकायत रखी।

पढ़ें-रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली जवाब दो हिसाब दो रैली
इस दौरान किसी बात को लेकर सभासद दल के नेता शिवकुमार गौतम के साथ उनकी बहस हो गई। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे और पत्रकार वार्ता हंगामे में बदल गई।

पढ़ें- बागेश्वर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
जिलाध्यक्ष ने दोनों सभासदों को बर्खास्त करने तक की चेतावनी दे दी। इसके बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ। पार्टी के कुछ और पदाधिकारियों ने भी नाराजगी जताते हुए जिलाध्यक्ष से शिकायतें की। किसी तरह जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराया।
पढ़ें: उत्तराखंड: सीएम हरीश रावत के विरोध में उतरे भाजपाई नेता, पुलिस ने भांजी लाठियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।