विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुख-दुख में साथ निभाने वाली ये 4 राशियां पार्टनर को कभी नहीं देतीं धोखा, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Updated: Mon, 13 Jul 2026 12:50 PM (GMT+05:30)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां अपने पार्टनर के प्रति बेहद वफादार होती हैं और कभी धोखा नहीं देतीं। वृषभ, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातक रिश्तो ...और पढ़ें

ये राशियों के पार्टनर नहीं तोड़ते भरोसा (Picture Credit: AI Generated)

ये राशियों के पार्टनर नहीं तोड़ते भरोसा (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के स्वभाव के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि राशि के अनुसार व्यक्ति की खूबियों और कमियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी राशियां हैं, जो जीवन में पार्टनर को कभी धोखा नहीं देती।

राशि के जातक जीवनसाथी को बेहद प्यार करते हैं और हमेशा उनके साथ रहने का वादा करते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि वो कौन सी राशियां हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किन राशियों के जातक अपने पार्टनर के साथ सुख-दुख में साथ रहते हैं।

love life prediction  (1)

1. वृषभ- वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव अधिक भरोसेमंद होता है, क्योंकि इस राशि के स्वामी शुक्र है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इसलिए वृषभ राशि पर शुक्र देव का प्रभाव अधिक रहता है। इस राशि के जातकों को रिश्तों में ठहराव पसंद होता है। जब ये किसी से एक बार दोस्ती कर लेते हैं, तो जीवन में सदैव उसके साथ रहते हैं। ये लोग पार्टनर को कभी भी अलग नहीं होने देते।

2. कर्क-इस राशि के जातक पार्टनर पर अधिक भरोसा करते हैं और जीवनसाथी की देखभाल करते हैं। ये लोग कभी भी पार्टनर को ठेस पहुंचाने के लिए कोई काम नहीं करते। इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इसलिए ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं।

खबरें और भी

3. कन्या- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, संचार और व्यापार का कारक माना गया है। इसलिए कन्या राशि वालों पर बुध देव का अधिक प्रभाव रहता है। ये लोग जीवन में ऐसे पार्टनर का चयन करते हैं, जो उनका हमेशा साथ दें। ये लोग संस्कारी पार्टनर को अधिक पसंद करते हैं। साथ ही जीवन में कभी भी पार्टनर को धोखा नहीं देते।

यह भी पढ़ें- सूर्य-गुरु की युति का असर क्या होता है? पढ़ें जुलाई में बनने वाले इस शुभ संयोग की पूरी कहानी

4. मकर- ऐसा माना जाता है कि मकर राशि वाले जातक अधिक जिम्मेदार होते हैं। इस राशि पर शनि का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए ये लोग काम को सोच-समझकर करते हैं। ये लोग प्यार के मामले में अधिक भावुक रहते हैं। इन लोगों को जीवन में एक स्थायी पार्टनर की तलाश रहती है। जब ये लोग किसी को अपना मान लेते हैं, तो कभी भी उसका साथ नहीं छोड़ते।

यह भी पढ़ें- आषाढ़ अमावस्या पर बदल रही ग्रहों की चाल, मिथुन और कर्क समेत इन 4 राशियों पर मंडराएगा संकट

यह भी पढ़ें- चमकती किस्मत को भी ग्रहण लगा सकता है गलत फैसला, जानिए किन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए मूंगा रत्न?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।