चमकती किस्मत को भी ग्रहण लगा सकता है गलत फैसला, जानिए किन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए मूंगा रत्न?
रत्न शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के जातकों को मूंगा रत्न धारण करने से बचना चाहिए। गलत रत्न पहनने से जीवन में वाद-विवाद, मानसिक तनाव और अशुभ परिणाम ...और पढ़ें

किन राशियों के लिए लाभकारी नहीं है मूंगा रत्न (Picture Credits - AI image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में रत्न शास्त्र का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि विशेष रत्न को धारण करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। रत्न शास्त्र में एक ऐसे रत्न के बारे में बताया गया है, जिसे कुछ राशियों को नहीं पहनना चाहिए।
गलत रत्न को धारण करने से व्यक्ति को जीवन में वाद-विवाद और मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है। मंगल ग्रह उग्र और क्रूर ग्रह माना जाता है। इसलिए कुछ राशियों को मूंगा रत्न पहनने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन राशियों को मूंगा रत्न पहनने से बचना चाहिए।
किन राशियों को नहीं पहनना चाहिए मूंगा रत्न?
1. वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों को मूंगा रत्न पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और मंगल और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि वृषभ राशि के जातकों को मूंगा रत्न पहनने से वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक तंगी हो सकती है।
-1783753697877.jpg)
(Picture Credits - AI image)
2. मिथुन राशि- इसके अलावा मिथुन राशि वालों को भी मूंगा रत्न नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि मंगल और बुध में शत्रुता होती है। रत्न शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को मूंगा रत्न धारण करने से काम में सफलता प्राप्त नहीं होती है और जीवन अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। मंगल का अशुभ प्रभाव जीवन पर पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- नौकरी में तरक्की दिला सकते हैं ये 3 रत्न, खोल देते हैं उन्नति के सारे रास्ते
3. कन्या राशि- रत्न शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के जातकों को मूंगा रत्न पहनने से रिश्ते में खटास आती है और सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।
4. तुला राशि- तुला राशि के लिए मूंगा रत्न शुभ नहीं माना जाता है। इस राशि वालों को मूंगा रत्न पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और मंगल के साथ शुक्र की मित्रता नहीं है। ऐसे में मूंगा रत्न पहनना शुभ नहीं माना जाता। राशि अनुसार रत्न न पहनने से जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि रत्न को पहनने से पहले किसी ज्योतिष की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के बीच खत्म हो रहा है प्यार? तुला राशि वाले पहन लें ये रत्न, लव लाइफ होगी खुशहाल
यह भी पढ़ें- सावन में पहन लें ये 1 चमत्कारी रत्न, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा भगवान शिव जी का आशीर्वाद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।