Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर: भागलपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड रामधीन यादव ढेर, पुलिस पर की थी फायरिंग

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 06:50 AM (GMT+05:30)

    भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए शूटआउट के मास्टरमाइंड रामधीन यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। ...और पढ़ें

    बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर

    बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय कक्ष में मंगलवार को शाम हुई शूटआऊट का मास्टरमाइंड नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव का सुबह-सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। छापेमारी के क्रम में उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पुलिसकर्मी पदाधिकारी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया है।

    बता दें कि मंगलवार की शाम भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में नकाब लगाए हुए हमलावरों ने अचानक कार्यालय में घुसकर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार पर गोली चला दी। 

    एनकाउंटर के बाद एसएसपी प्रमोद कुमार यादव कि सभी को सूचित करना है कि कल सुल्तानगंज में घटित घटना का मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव जो जिसको घटना में प्रयोग किए गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद करने के लिए ले जाया गया। वहां पर उसके द्वारा और अज्ञात अपराधियों के द्वारा लिस्टिंग पर फायरिंग की गई। 

    जिसके आलोक में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसके कारण मुख्य आयुक्त से रामधनी यादव घायल हो गया साथ में हमारे तीन पुलिसकर्मी में भी घायल हो गए। 

    सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में करने के लिए भेज दिया गया। जहां पर डॉक्टर ने अभियुक्त रामधनी यादव को मृत्यु घोषित कर दिया तथा तीनों घायल पुलिसकर्मी इलाजरत है।

    कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर मौत

    इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बाद में उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

    WhatsApp Image 2026-04-29 at 5.44.23 AM

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वारदात में कुल पांच अपराधी शामिल थे। इनमें से तीन हमलावर कार्यालय के अंदर घुसे थे, जबकि दो अन्य बाहर खड़े रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर खुलेआम हथियार लहरा रहे थे, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोग भयभीत हो गए और कोई भी उनका विरोध नहीं कर सका।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ईओ हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर; JDU ने कहा- अब पैर नहीं, सीधे कलेजे पर गोली

    यह भी पढ़ें- 'गोली का जवाब तोप से…'; भागलपुर एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री मांझी आक्रामक, तेजस्वी पर तीखा हमला

    यह भी पढ़ें- ईओ की हत्‍या पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान; 25 लाख आर्थिक सहायता और राजकीय सम्‍मान के साथ अंत्‍येष्‍ट‍ि