Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में नारियल की खेती पर 75% सब्सिडी, कैसे उठाएं सरकारी योजना का लाभ?

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 07:45 PM (GMT+05:30)

    बिहार सरकार नारियल की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 75% अनुदान पर पौधे उपलब्ध करा रही है। इस योजना से किसान सालाना ढाई लाख रुपये तक की आय अर्ज ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं लाई गई हैं। इसी के तहत कृषि विभाग द्वारा नारियल की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान पर पौधे उपलब्ध कराया जा रहा है।

    योजना के तहत किसानों को नारियल पौधे की खरीद पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। नारियल एक ऐसा ही पौधा है, जिसके तना से लेकर पत्ते तक की काफी उपयोगिता है। साथ ही, बाजार में इसकी भरपूर मांग भी है।

    बिहार में नारियल का उत्पादन नहीं होता है। ऐसे में नारियल की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा अनुदान पर पौधे उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों की आय तो बढ़ेगी ही, साथ ही कम लागत में यह दीर्घकालिक और शानदार मुनाफा का श्रोत बन सकता है।

    इसके माध्यम से किसान सालाना करीब ढाई लाख रुपये तक की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा इसके लिए उद्यान विभाग के तहत अलग से नारियल विकास बोर्ड शुरू की गई है।

    बक्सर में 1600 पौधे लगाने का लक्ष्य 

    योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन अपलोड कर सकते हैं। विभाग ने जिले में 1600 नारियल के पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।

    खबरें और भी

    किसान इसे अपने खेत, बाड़ी, किचेन गार्डन कहीं भी लगा सकते हैं। योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्र के किसान भी ले सकते हैं। अनुमानत: प्रति हेक्टेयर नारियल के 178 पौधे लगाए जा सकते हैं।

    पौधों की खरीद पर 75 प्रतिशत अनुदान

    जिला उद्यान पदाधिकारी किरण भारती ने बताया कि विभाग द्वारा एक पौधे की कीमत 85 रुपये तय की गई है, जिस पर सरकार द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान मिलने के बाद किसानों को प्रति पौधे सिर्फ 21.25 रुपये लागत आएगी।

    इस प्रकार एक किसान को लगभग 15 हजार रुपये खर्च करने के बाद सालाना ढाई लाख आमदनी का एक नया स्रोत तैयार हो जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को न्यूनतम पांच से लेकर अधिकतम 712 पौधे दिए जाएंगे।

    पौधे लगाने का उपयुक्त समय

    उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि नारियल की खेती के लिए सबसे उपयुक्त समय खरीफ सीजन होता है। किसान भाई जुलाई से लेकर अगस्त तक इसके लिए अनुकूल मौसम रहता है। एक बार पौधे लग जाने के बाद विशेष देखभाल की जरूरत नहींं होती है तथा हर साल आमदनी होती रहती है।

    कहां करें आवेदन?

    इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन अपलोड कर सकते हैं। योजना के तहत आवेदन लेेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बक्सर में अब तक 15 किसानों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

    योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन के साथ जमीन की रसीद लोड करना अनिवार्य होगा। यदि आवेदक के नाम रसीद नहीं है, तो उसे वंशावली साथ में संलग्न करनी होगी।

    जिलावार लक्ष्य के अनुसार नारियल विकास बोर्ड द्वारा सहायक निदेशक, उद्यान को उपलब्ध कराया जाएगा तथा वहां से आवेदित किसानों को वितरित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- CM Homestay Scheme: बिहार में पुराने घर से कमाई करने का मौका, सरकार देगी 11 लाख तक की सब्सिडी

    यह भी पढ़ें- Sankalp Sindhu Darshan Yojana: कम खर्च में लद्दाख घूमने का मौका, बिहार सरकार दे रही ₹20 हजार की सब्सिडी

    यह भी पढ़ें- बिहार सिपाही परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, सिवान में ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी से चीटिंग करने वाले गिरफ्तार