तारापुर बाईपास निर्माण को लेकर आया अपडेट, 11 मई से शुरू होगा सर्वे और सीमांकन का काम
तारापुर बाईपास पथ निर्माण परियोजना के लिए 11 मई 2026 से भूमि सर्वे और सीमांकन कार्य शुरू होगा। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिए ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
तारापुर बाईपास निर्माण का सर्वे 11 मई 2026 से शुरू।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश जारी किए।
परियोजना से तारापुर में यातायात सुगम होगा, जाम से राहत।
संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। तारापुर बाईपास पथ निर्माण परियोजना को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है।
रणगांव भगलपुरा पथ से धौनी वाया विषय तक प्रस्तावित बाईपास निर्माण के लिए भूमि सर्वे एवं सीमांकन कार्य 11 मई 2026 से शुरू किया जाएगा।
इसको लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,मुंगेर ने अंचल अधिकारी, तारापुर को आवश्यक निर्देश जारी किया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि प्रारंभिक अधिसूचना का प्रकाशन पूर्व में ही किया जा चुका है।
अब अगली प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्र में सर्वे और सीमांकन का कार्य कराया जाना है। इसके लिए आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सर्वे कार्य समय पर और सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की गई है। माना जा रहा है कि बाईपास पथ निर्माण से तारापुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ा औद्योगिक प्रोजेक्ट रफ्तार पर; 1640 एकड़ जमीन पर अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर निर्माण तेज
यह भी पढ़ें- दिलीप जायसवाल बोलेगा तो कहर ढहेगा...; बिहार के राजस्व मंत्री ने दी चेतावनी
यह भी पढ़ें- बिहार से बेंगलुरु जाने वालों को राहत, सहरसा यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा