Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर आए लालू के लाल, माता-पिता और तेजस्वी से कर ली बात; कात्यायनी को गोद में खिलाया

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 08:59 PM (IST)

    तेज प्रताप यादव पटना में लालू-राबड़ी आवास पहुंचे और अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी तथा छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की। उन्होंने सोश ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव को दही-चूड़ा का निमंत्रण देते तेज प्रताप यादव। फोटो- फेसबुक

    तेजस्वी यादव को दही-चूड़ा का निमंत्रण देते तेज प्रताप यादव। फोटो- फेसबुक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में कब-क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। अपने परिवार से अलग किए जा चुके तेज प्रताप यादव मंगलवार को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने माता-पिता और छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

    तेज प्रताप ने माता राबड़ी देवी, पिता लालू प्रसाद यादव और भाई तेजस्वी यादव के साथ फोटो भी फेसबुक पर शेयर की। तेजप्रताप की अपने परिवार के साथ इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं।

    हालांकि, तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि वो मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण देने गए गए थे।

    Tej Pratap

    तेज प्रताप यादव ने फेसबकु पर लिखा- आज अपने पिताजी आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले "ऐतिहासिक दही -चूड़ा भोज" कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ।

    katyayani

    आपको बता दें कि अनुष्का यादव प्रकरण के बाद लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था। तेज प्रताप को राजद से छह साल के लिए निष्कासित किया था।

    लालू की कार्रवाई के बाद तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई। हालांकि, वो 2025 के विधानसभा चुनाव में महुआ से लड़े और हार गए। वहीं, अब वह अपने परिवार को दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण देने के लिए पहुंचे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'दो लाइन बोल दीजिए..', सवाल पर तेज प्रताप बोले- धर्म निभाने आया हूं, डिप्टी CM के घर से सियासत तेज

    यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav : दही-चूड़ा की थाली पर सियासत! विजय सिन्हा के घर तेज प्रताप यादव, NDA से मिला खुला न्योता

    यह भी पढ़ें- क्‍या लालू-राबड़ी आवास पर होगा दही-चूड़ा भोज? RJD के प्रदेश अध्‍यक्ष ने बताया