Saturday Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक खुले हैं, चेक करें आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं
Saturday Bank Holiday: आज 8 अगस्त, शनिवार को देश भर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। ...और पढ़ें

आज 8 अगस्त, शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
HighLights
आज 8 अगस्त, शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
यह महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण छुट्टी है।
RBI के नियमानुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद।
नई दिल्ली। Saturday Bank Holiday: आज तारीख 8 अगस्त की है और दिन शनिवार का है। शनिवार का दिन होने के चलते लोगों के मन में बैंक के खुले और बंद होने को लेकर कन्फ्यूजन रहती है। अगर आप भी आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं और इस बात को लेकर भ्रम में हैं कि आज बैंक खुले हैं या नहीं तो आपको इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए।
इस खबर में हम बता रहे हैं कि आज यानी शनिवार 8 अगस्त को बैंक खुले हैं या नहीं। आइए जानते हैं।
क्या आज शनिवार 8 अगस्त को बैंक खुले हैं?
आज 8 अगस्त, 2026 को देश भर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद (Today Bank Holiday) रहेंगे, क्योंकि आज महीने का दूसरा शनिवार है। बैंक की अन्य छुट्टियों के अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जिस महीने में पांच शनिवार होते हैं, उस महीने का पांचवां शनिवार बैंकों के लिए कामकाज का दिन होता है।
यह भी पढ़ें- 100% टैरिफ की आहट से पहले ही US को चीन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 6 कंपनियों पर गिराई गाज; ड्रोन निर्यात किया सख्त
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस के तहत, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं। इसका मतलब है कि इन दिनों ग्राहक ब्रांच में मिलने वाली सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
August Bank Holiday: अगस्त में आगे कब है बैंक की छुट्टी
वीकेंड की आम छुट्टियों के अलावा, RBI की तय अगली बैंक छुट्टी 15 अगस्त को होगी, जब स्वतंत्रता दिवस के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। यह उन सरकारी छुट्टियों में से एक है, जब बैंक और सभी वित्तीय संस्थान बंद रहते हैं।
खबरें और भी
इसके अलावा, 22 अगस्त 2026 को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि उस दिन चौथा शनिवार है। मणिपुर में भी 13 अगस्त को 'पेट्रियट्स डे' (Patriot’s Day) के मौके पर बैंक बंद रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Mock Trading: आज शनिवार 8 अगस्त को भी स्टॉक मार्केट है खुला, NSE-BSE पर हो रही ट्रेडिंग; चेक करें टाइमिंग