Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देशभर के एम्स में 19,561 पद खाली, सबसे ज्यादा दिल्ली एम्स में फैकल्टी और नॉन फैक्लटी की 2,988 रिक्तियां

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 10:24 PM (GMT+05:30)

    देश के सभी एम्स में 95 हजार से अधिक स्वीकृत पदों में से 19,561 पद रिक्त हैं, जिनमें फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी दोनों शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल ...और पढ़ें

    दिल्ली एम्स में फैकल्टी और नॉन फैक्लटी के 2,988 रिक्तियां।

    दिल्ली एम्स में फैकल्टी और नॉन फैक्लटी के 2,988 रिक्तियां।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। देश के सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्वीकृत 95 हजार से अधिक पदों में से 19,561 पद लंबे समय से रिक्त हैं। इनमें फैकल्टी और नाॅन फैकल्टी दोनों पद शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों अनुसार सभी 20 एम्स में 2,356 फैकल्टी (शैक्षणिक) पद और 17,205 नाॅन-फैकल्टी (गैर-शैक्षणिक) पद रिक्त हैं।

    समयबद्ध नियुक्ति अब भी बड़ी चुनौती

    देश के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बड़ी संख्या में फैकल्टी और नाॅन फैकल्टी पदों का खाली होना स्वास्थ्य व मरीज सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अस्पताल प्रशासन पर व्यापक असर डाल रहा है। यह स्थिति बता रही है कि देशभर में एम्स की संख्या बढ़ने के साथ मानव संसाधन की पर्याप्त और समयबद्ध नियुक्ति अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

    दिल्ली एम्स देश का प्रमुख रेफरल सेंटर

    सभी एम्स संस्थानों में सबसे अधिक रिक्तियां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां कुल 2,988 पद खाली हैं, जिनमें 1306 के सापेक्ष 446 फैकल्टी और 13, 911 के सापेक्ष 2,542 नाॅन-फैकल्टी पद रिक्त हैं। दिल्ली एम्स देश का प्रमुख रेफरल सेंटर है, जहां न केवल राजधानी बल्कि देशभर से गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

    ऐसे में यहां बड़ी संख्या में रिक्त पद स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव का संकेत हैं। रिक्तियों के मामले में दूसरे स्थान पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश का स्थान है। यहां कुल 1,270 पद खाली हैं। इनमें 126 फैकल्टी और 1,144 नाॅन-फैकल्टी पद शामिल हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में 1,218 पद (86 फैकल्टी, 1,132 नाॅन-फैकल्टी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में 1,174 पद (105 फैकल्टी, 1,069 नाॅन-फैकल्टी) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर में 1,125 पद (99 फैकल्टी, 1,026 नाॅन-फैकल्टी) रिक्त हैं।

    प्रोफेसर, नर्सिंग व टेक्निकल स्टाफ के पद खाली

    रिक्त फैकल्टी पदों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे शैक्षणिक पद शामिल हैं। नाॅन-फैकल्टी में नर्सिंग स्टाफ, टेक्निकल कर्मचारी, प्रशासनिक कर्मी और अन्य सहायक पद शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फैकल्टी की कमी से चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा हैं, जबकि नाॅन फैकल्टी पदों की कमी से अस्पताल संचालन और मरीज सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है।

    पांच प्रमुख एम्स संस्थान के रिक्त पद (फैकल्टी और नाॅन फैकल्टी)

    एम्स संस्थान

    फैकल्टी रिक्त पद नाॅन फैकल्टी रिक्त पद कुल रिक्त पद
    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली 446  2,542  2,988
    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश 126  1,144  1,270
    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना 86  1,132  1,218
    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर 105  1,069  1,174
    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर 99  1,026  1,125

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.46 लाख रुपये की ठगी, फरार दो साथियों की तलाश में दी जा रही दबिश

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एम्स का बड़ा शोध: अब खून की जांच से होगी अल्जाइमर की शुरुआती संकेतों की पहचान

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में जटिल कोलन कैंसर के मरीज को मिला 'जीवनदान', बहु-अंग सर्जरी से 19.9 किलो ट्यूमर निकाला

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एम्स की ऐतिहासिक सफलता: भारत की पहली लैप्रोस्कोपिक व्हिपल सर्जरी रही सफल, जटिल ऑपरेशन में बड़ी छलांग