Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में सपनों का घर साकार करने के लिए जरूरी सरकारी योजनाएं, PMAY से DDA तक सबकुछ जानें

    Updated: Sat, 23 May 2026 09:54 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने या बनाने का सपना पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की कई आवास योजनाएं उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ...और पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर के घर खरीदारों के लिए यहां कुछ प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई हैं, जो हमेशा काम आएंगी...

    दिल्ली-एनसीआर के घर खरीदारों के लिए यहां कुछ प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई हैं, जो हमेशा काम आएंगी...

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर खरीदना या बनाना कई परिवारों का सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतें, महंगे निर्माण खर्च और लोन लेने में आने वाली बाधाएं यह सपना पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। केंद्र सरकार और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न विकास प्राधिकरणों ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कई आवास योजनाएं संचालित करती है।दिल्ली-एनसीआर के घर खरीदारों के लिए यहां कुछ प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई हैं, जो हमेशा काम आएंगी...

    1. प्रधानमंत्री आवास योजना

    शहरी (PMAY-U)यह भारत सरकार की फ्लैगशिप योजना है, जिसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा 25 जून 2015 को शुरू किया गया था। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), LIG (निम्न आय वर्ग) और MIG (मध्यम आय वर्ग) को किफायती आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

    मुख्य विशेषताएं...

    • Beneficiary Led Construction (BLC): अपनी जमीन पर घर बनाने या सुधारने के लिए EWS परिवारों को 2.5 लाख रुपये तक की सीधी वित्तीय सहायता।
    • Affordable Housing in Partnership (AHP): निजी डेवलपर्स के साथ साझेदारी में किफायती घर बनाना, जिसमें EWS के लिए तय प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य।
    • In-Situ Slum Rehabilitation (ISSR): झुग्गी बस्तियों को उसी जगह पर पक्के घरों में बदलना।
    • Credit Linked Subsidy Scheme (CLSS): होम लोन पर ब्याज सब्सिडी (EWS/LIG/MIG के लिए)।

    यहां यह जानना जरूरी है कि दिल्ली-एनसीआर में DDA इस योजना का राज्यस्तर का नोडल एजेंसी (SLNA) है और दिल्ली में PMAY-U की सभी चारों शाखाओं को लागू कर रहा है।

    2. प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G)

    ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों को पक्का बनाने की योजना। दिल्ली-एनसीआर के ग्रामीण इलाकों (जैसे गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद के आसपास) में भी लागू।

    मुख्य बातें...

    • पात्र परिवारों को सीधे बैंक खाते में सहायता राशि ट्रांसफर।
    • न्यूनतम घर का साइज 25 वर्ग मीटर।

    3. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) आवास योजना

    दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण आवास प्रदाताओं में से एक। DDA समय-समय पर अलग-अलग इनकम ग्रुप (EWS, LIG, MIG, HIG) के लिए फ्लैटों की स्कीम लॉन्च करता है।

    खबरें और भी

    मुख्य विशेषताएं...

    • कंप्यूटरीकृत लॉटरी (Draw of Lots) के आधार पर आवंटन।
    • फ्रीहोल्ड संपत्ति अधिकार।
    • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन।
    • DDA दिल्ली में PMAY-U के तहत JJ क्लस्टर (झुग्गी बस्तियों) का पुनर्वास भी करता है।

    DDA की स्कीम्स दिल्ली, द्वारका, रोहिणी, नरेला, लोनी, पप्पनकलां आदि क्षेत्रों में नियमित रूप से आती रहती हैं।

    दिल्ली-एनसीआर में अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं

    • GNIDA (ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) और GDA (गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी) की हाउसिंग स्कीम्स।
    • HUDA/HSVP (हरियाणा) की विभिन्न आवास योजनाएं (खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद में)।
    • EWS/LIG हाउसिंग के लिए राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाएं।

    बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट्स dda.gov.in, pmaymis.gov.in और gnida.in आदि पर नियमित विजिट करते रहें। लॉटरी और आवेदन की तारीखें समय-समय पर बदलती रहती हैं। ऐसे में अपनी सुविधा के अनुसार, आप अपने बजट में दिल्ली-एनसीआर में अपने सपनों का घर बनाने का हसीन ख्वाब साकार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये पर, 9 दिनों में तीसरी बार बढ़ी कीमत; ट्रांसपोर्टरों की अपील- महीने में एक बार बढ़े दाम

    यह भी पढ़ें- विदेशी सस्ते स्विच पर नामी ब्रांड लगाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बारीक प्लानिंग से दबोचा

    यह भी पढ़ें- अब पासपोर्ट केंद्र जैसे आधुनिक होंगे दिल्ली के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस, संपत्ति पंजीकरण होगा पूरी तरह ऑनलाइन