Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, अवैध मदरसों पर चल रहा बुलडोजर; लिस्ट में हैं 400 नाम

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 03:19 PM (IST)

    गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। खोड़ा में सरकारी जमीन पर बने एक बंद मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया, ज ...और पढ़ें

    HighLights

    1. खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त।

    2. सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर बुलडोजर।

    3. गाजियाबाद में 400 अवैध मदरसों की सूची तैयार।

    अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। बकरीद पर खोड़ा में सूर्या की असद द्वारा निर्ममता से की गई हत्या के बाद गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज कुशलिया रोड के पास लगभग तीन साल से बंद पड़े अवैध मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया।

    तीन साल से बंद पड़ा है मदरसा

    स्थानीय निवासी आमिर ने बताया कि कल्लूगढ़ी में बना यह मदरसा लगभग तीन साल से बंद है, यह मदरसा सरकारी जमीन पर बनाया गया था। पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा मदरसे को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया था और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद मदरसा बंद कर दिया गया था, बिल्डिंग खड़ी थी। 

    ghaziabad-news

    इस पर आज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड की उपस्थिति में बुलडोजर चलाया जाएगा। इस मदरसे में वर्तमान में चार कमरे बने हुए हैं। अवैध निर्माण को तोड़ने से पहले पुलिस बल को बुला लिया गया था, जिससे कि यदि किसी प्रकार का विरोध हो तो उससे सख्ती से निपटा जा सके। बता दें कि गाजियाबाद में लगभग 400 मदरसे, कब्रिस्तान सरकारी जमीन पर बने हैं।

    सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने का आदेश

    इनकी सूची अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई है। हाल ही में उम्मीद पोर्टल पर ऐसे 323 वक्फ संपत्तियों का सूचीकरण निरस्त किया गया है। दावेदारों को दस्तावेज जमा करने के लिए पांच जून तक का समय दिया गया है। संभावना है कि पांच जून के बाद अवैध मदरसों पर कार्रवाई और तेज की जाएगी, जिससे कि अरबों रुपये की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया जा सके।

    खबरें और भी

    ghaziabad-bulldozer1

    बुलडोजर चलाने से पहले पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ प्रशासन ने कराई मुनादी। वीडियो ग्रैब

    खोड़ा में दो मदरसों के संचालकों पर एफआईआर

    उधर, खोड़ा सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस की ओर से चलाया गया अपराधियों का सत्यापन अभियान तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस ने करीब एक हजार अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं अवैध रूप से संचालित दो मदरसों के संचालकों और शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से दर्ज कराया गया है।

    सूर्या के घर आते रहे हिंदूवादी नेता

    अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट में मदरसा संचालकों पर दमकल विभाग और बिजली निगम से अनुमति न लेने का आरोप लगाया है। संचालकों पर दोनों विभाग की एनओसी नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर बुधवार को भी सूर्या के घर राजनैतिक और हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहा।

    यह भी पढ़ें- 12 लाख की आबादी वाले खोड़ा में अपराध, अवैध निर्माण और कट्टरता की तिहरी चुनौती; गलियां बनीं अपराधियों की ढाल

    यह भी पढ़ें- सूर्या हत्याकांड: खोड़ा में चला सत्यापन अभियान तो भाग गए हिस्ट्रीशीटर, दो मदरसे सील, एक को नोटिस

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद हत्याकांड: खोड़ा में तनाव बरकरार, सूर्या के परिजन बोले- हत्यारों का एनकाउंटर हो