Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कभी रात को ढाई बजे सड़क पर बैठा एक्टर, Rekha के प्यार में था पागल; अब अक्षय की फिल्म से मिला नया जीवन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ने अक्षय कुमार की फिल्म से कमबैक किया। कभी वह रेखा (Rekha) के प्यार में दीवाने थे। ...और पढ़ें

    रेखा के प्यार में दीवाना था एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रेखा के प्यार में दीवाना था एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत किस्सों-कहानियों से भरी हैं। ऑन-स्क्रीन छोड़िए... सितारे रियल लाइफ डेटिंग-ब्रेकअप को लेकर सुर्खियां बटोरते थे। हिंदी सिनेमा का एक अभिनेता थे जो आधी रात को शराब पीकर बीच सड़क पर ही बैठ गए थे और सलमान खान को लेकर अपने दिल की बात जाहिर कर रहे थे।

    इतना ही नहीं, इस अभिनेता ने बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन रेखा (Rekha) के साथ अफेयर को लेकर भी खूब लाइमलाइट चुराई। यह अभिनेता कोई और नहीं, किरण कुमार (Kiran Kumar) हैं।

    सिनेमा में बनाई अलग पहचान

    लीड हीरो न सही, लेकिन किरण कुमार ने सपोर्टिंग रोल्स में दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा। वह तेजाब, खुदा गवाह, अग्नि, हेना जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर फिल्मी वर्ल्ड में सपोर्ट करने के लिए खान परिवार की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। एक बार तो वह आधी रात को सड़क पर ही बैठ गए थे।

    सड़क पर बैठ गए थे एक्टर

    कुनिका सदानंद के साथ बातचीत में किरण कुमारने रिवील किया था कि वह एक दिन पार्टी से आ रहे थे। उन्होंने खूब शराब पी रखी थी। रास्ते में उन्हें सलमान खान और सलीम खान का ब्रांड बीइंग ह्यूमन का आउटलेट देखा। उसके बाहर सलमान की होर्डिंग देखी। वह गाड़ी से निकले और सड़क पर ही बैठकर उनका शुक्रिया करने लगे थे। उस वक्त वह बहुत पीए हुए थे और समय रात के ढाई बज रहे थे।

    Actor Jeevan Song

    रेखा संग था अफेयर

    किरण कुमार अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। कहा जाता है कि दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। अमिताभ बच्चन से पहले रेखा, किरण के साथ रिलेशनशिप में थीं। ब्रेकअप के बाद 1975 में रेखा ने किरण को 'मम्माज ब्वॉय' बताया था। 

    खबरें और भी

    किरण कुमार का कमबैक

    हाल ही में 90s और 2000 के दशक में काम कर चुके किरण कुमार फिर से वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में नजर आए। फिल्म की सक्सेस के बाद अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि इस फिल्म ने कई एक्टर्स को नया जीवन दिया। इस फिल्म में उनके किरदार को सराहा गया। 

    यह भी पढ़ें- 'मुझे अंदाजा नहीं था वह इतनी बड़ी हीरोइन...', Hema Malini ने रेखा को बताया 'शरारती', साथ में सीखा था डांस

    यह भी पढ़ें- Rekha को सुंदर नहीं मानता था 70s का ये सुपरस्टार, फोटोशूट करने से कर दिया था मना