Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म हुआ इंतजार! इस तारीख को Jana Nayagan सिनेमाघरों में होगी रिलीज; आखिरी बार पर्दे पर दिखेंगे CM Vijay

    Updated: Sun, 24 May 2026 07:59 PM (IST)

    Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज पर तलवार लटकी हुई थी। अब यह फिल्म कब आ रही है, इसका पता चल गया है। ...और पढ़ें

    जन नायकन की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    जन नायकन की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) की रिलीज डेट को लेकर पांच महीने से बवाल मचा हुआ है। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट आया है।

    चुनाव से पहले ही विजय ने ऐलान किया था कि वह फिल्मों से संन्यास ले रहे हैं और उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन (Vijay Last Film) होगी। तभी से थलापति के चाहने वाले इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    जन नायकन को मिली हरी झंडी!

    पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे सेंसर बोर्ड से पास ही नहीं किया गया। मामला कोर्ट में गया, लेकिन महीनों तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला। अब खबर आ रही है कि जन नायकन की रिलीज डेट (Jana Nayagan Release Date) तय कर दी गई है। 

    कब रिलीज होगी जन नायकन?

    दरअसल, मूवी टिकट बुक करने वाली कई वेबसाइट्स ने जन नायकन की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट से लेकर बुक माय शो के मुताबिक, विजय की आखिरी फिल्म अगले महीने जून में रिलीज होगी। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'District' में जन नायकन की अनुमानित रिलीज की तारीख 19 जून बताई जा रही है। इस बीच BookMyShow ने भी अपने कैलेंडर को अपडेट कर दिया है और उसमें फिल्म की रिलीज जून में दिखाई गई है।

    यह भी पढ़ें- Vijay के CM बनते ही Jana Nagayan थिएटर्स में जल्द देगी दस्तक, फिल्म की रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट

    Vijay Last movie

    CBFC से पास नहीं हुई जन नायकन 

    हालांकि, अभी तक एक्टर्स या फिर मेकर्स की तरफ से जन नायकन की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं किया गया है। फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। खुद फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि अभी फिल्म को पास नहीं किया गया है। जैसे ही उन्हें सर्टिफिकेट मिलेगा, वे फिल्म दुनियाभर में रिलीज कर देंगे।

    खबरें और भी

    विजय के CM बनने के बाद उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा और वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर जल्द ही दिखाई देंगे। 

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति Vijay की Jana Nayagan के लिए छिड़ी जंग, इस OTT प्लेटफॉर्म का हुआ बड़ा नुकसान!