Kangana Ranaut नहीं करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा की 'फैशन', छोटे से रोल के लिए करना पड़ा ये काम
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर शुरू किया था लेकिन उन्होंने 2008 में आई फिल्म फैशन में सपोर्टिंग रोल किया। उन्होंने ए ...और पढ़ें

फैशन मूवी नहीं करना चाहती थीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर लीड किया और सिनेमा को अकेले दम पर कई हिट फिल्मों से नवाजा। हालांकि, उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्होंने लीड रोल्स की बजाय सपोर्टिंग रोल्स में काम किया।
साल 2008 में आई फिल्म फैशन उन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने उनके करियर को उड़ान दी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह पहले इस फिल्म को करने से झिझक रहती थीं। वह सपोर्टिंग रोल्स में काम नहीं करना चाहती थीं।
फैशन नहीं करना चाहती थीं कंगना रनौत
खुद कंगना ने अनुपम खेर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में वह काम नहीं करना चाहती थीं। मगर गैंगस्टर मूवी के बाद उनके करियर का ग्राफ नीचे जा रहा था। बकौल एक्ट्रेस, "पहले तो मैं करना ही नहीं चाहती थी फैशन, क्योंकि मैं गैंगस्टर और वो लम्हे में हमेशा लीडिंग एक्ट्रेस रही थी। फैशन में इतना छोटा रोल था मेरा।"
छोटे से रोल के लिए किया ये काम
कंगना रनौत ने आगे बताया था कि भले ही फैशन में उनका रोल छोटा था, लेकिन उन्होंने उसके लिए भी बहुत मेहनत की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, "तो मैंने उस पर बहुत मेहनत की। मैं घर पर भी हील्स पहनकर कैट वॉक करती थी या चाहे ड्रग एडिक्ट सीन या सिगरेट कैसे पीना, कोकीन कैसे करना। उसके बाद क्या एफेक्ट होता है। उसकी रिसर्च करना। फिर कोकीन एडिक्ट से मिलना...
खबरें और भी
यह सब मैंने किया क्योंकि मुझे कहीं न कहीं पता था कि वह मेरा लास्ट चांस था। अगर मैं फैशन नहीं करती तो गैंगस्टर के बाद मेरा ग्राफ नीचे ही जा रहा था।
यह भी पढ़ें- 'कैसे भौंकना शुरू...', Kangana Ranaut को लेकर फिसली प्रकाश राज की जुबान? एआर रहमान का दिया साथ
फैशन से बदला कंगना का करियर
कंगना रनौत ने बताया कि फैशन मूवी उनके करियर के लिए टर्निंग प्वॉइन्ट रहा। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें- अक्षय संग फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही थीं Kangana Ranaut, फिर हुआ कुछ ऐसा; 'क्वीन' रह गईं हैरान!