विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanguva Trailer OUT: 'एनिमल' से ज्यादा खूंखार विलेन बने बॉबी देओल, सूर्या की 'कंगुवा' का धांसू ट्रेलर आउट

Published: Mon, 12 Aug 2024 01:13 PM (IST)

साल की मच अवेटेड फिल्मों में शुमार कंगुवा (Kanguva Trailer Release) का इंतजार अब खत्म हो गया है। सूर्या स्टारर ...और पढ़ें

रिलीज हुआ कंगुवा का धमाकेदार ट्रेलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रिलीज हुआ कंगुवा का धमाकेदार ट्रेलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 10 अक्टूबर को रिलीज होगी सूर्या की कंगुवा
  2. विलेन बन सूर्या से भिड़ते दिखे बॉबी देओल
  3. बॉबी और सूर्या के साथ दिखेंगी दिशा पाटनी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एनिमल मूवी में अबरार की भूमिका निभाने के बाद बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लंबे समय से बॉबी देओल की साउथ फिल्म कंगुवा (Kanguva) का इंतजार हो रहा था। शिवा निर्देशित फिल्म में मेन लीड सूर्या (Suriya) निभा रहे हैं।

साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा का पहला पोस्टर जिस घड़ी सामने आया था, तभी से लोगों को इसका इंतजार था। मूवी के लिए लोगों में दिलचस्पी और तब बढ़ी, जब बॉबी देओल का नाम कन्फर्म हुआ और उनका पहला पोस्टर दिल दहला देने वाला था। अब आखिरकार फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी हुआ है, जिसकी शुरुआत ही खूंखार विलेन बॉबी से हुई है।

रिलीज हुआ कंगुवा का ट्रेलर

कंगुवा की कहानी एक ऐसे योद्धा के बारे में है, जो अपने गुट को बचाने के लिए एक हैवान के सामने लड़ता है। फिल्म की कहानी 1700 के दशक से 2023 तक दो-दो अलग-अलग कालखंडों पर आधारित है। 500 साल की यात्रा में उस हीरो का काम एक मिशन को पूरा करना है। सोमवार को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

यह भी पढ़ें- Kanguva Song Released: सूर्या के बर्थडे पर रिलीज हुआ 'कंगुवा' का पहला सॉन्ग, फुल 'फायर' हैं गाने के लिरिक्स

हीरो पर भारी पड़े बॉबी देओल

कंगुवा के ट्रेलर की शुरुआत आईलैंड, घने जंगल और खून-खराबे से होती है। यूं तो बॉबी देओल ने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है, लेकिन कंगुवा में उनका अंदाज रोंगटे खड़े कर देने वाला है। ट्रेलर में बॉबी देओल एक बेरहम राक्षस के रूप में दिख रहे हैं। बॉबी देओल के अत्याचार से मासूमों को बचाने के लिए एंट्री होती है कंगुवा (सूर्या) की जो एक योद्धा है। वह हैवान से लड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है।

कंगुवा की स्टार कास्ट

कंगुवा की कहानी निर्देशक शिवा ने लिखी है। लीड रोल में सूर्या के साथ बॉबी देओल हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी (Disha Patani), योगी बाबू, प्रकाश राज, जगपति बाबू समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- Kanguva First Song: कस लीजिए कमर! सूर्या की 'कंगुआ' का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार, आते ही लगाएगा 'फायर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।