यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Kapoor के बाद Malaika Arora ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'साहस का मतलब यह नहीं कि...'
Malaika Arora और Arjun Kapoor के ब्रेकअप की खबरें और भी तूल पकड़ रही हैं और इसकी वजह दोनों के क्रिप्टिक पोस्ट हैं। बीते दिन अर्जुन ने एक दर्द वाला पोस ...और पढ़ें

HighLights
- 6 साल से डेट कर रहे थे अर्जुन-मलाइका
- मलाइका अरोड़ा ने 2017 में लिया था तलाक
- अर्जुन कपूर सिंघम अगैन में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में जितने चर्चे अफेयर के होते हैं, उससे ज्यादा सुर्खियां ब्रेकअप बटोरता है। अनन्या पांडे और सिद्धार्थ रॉय कपूर के बाद एक और बी-टाउन कपल के अलग होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। ये कपल हैं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 12 साल छोटे अभिनेता को डेट करने के लिए मलाइका को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। मगर 6 साल के रिश्ते में कोई दरार नहीं पड़ी। कई बार ब्रेकअप की अफवाह उड़ी, लेकिन कपल ने किसी न किसी तरह से इसे खारिज कर दिया। मगर कुछ समय पहले आई ब्रेकअप की न्यूज पर दोनों की चुप्पी कयासों को और हवा दे रही है।
मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट
ब्रेकअप की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कपल क्रिप्टिक पोस्ट्स शेयर कर अफवाहों को और हवा दे रहे हैं। हाल ही में, अर्जुन ने दर्द वाला पोस्ट किया था और अब एक्ट्रेस ने साहस को लेकर पोस्ट किया है। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया है, जो बेथनी हैमिल्टन का है। ये क्वोट साहस और डर के बारे में है। इसमें लिखा है, "साहस का मतलब यह नहीं है कि आप डरें नहीं। साहस का मतलब है कि आप डर को अपने रास्ते में आने नहीं देते।"
अर्जुन कपूर का दर्द वाला पोस्ट
1 जुलाई को अर्जुन कपूर ने भी एक पोस्ट से सभी का ध्यान खींच लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर पछतावे वाले दर्द पर बात की थी। उन्होंने लिखा था, "पछतावे के दर्द से बेहतर अनुशासन का दर्द है।"
खबरें और भी
मालूम हो कि अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में भी मलाइका अरोड़ा शामिल नहीं हुई थीं। वह हमेशा उन्हें सोशल मीडिया पर विश करती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने अभिनेता को बर्थडे विश भी नहीं किया जिसने अफवाहों को और हवा दे दी।