'धुरंधर' के बाद Raja Shivaji के बॉक्स ऑफिस सक्सेस से हैरान हुए राम गोपाल वर्मा, कहा- 'पुनर्जन्म हो गया...'
राजा शिवाजी (Raja Shivaji) रिलीज के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। फिल्म की सफलता के बीच राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट से ध्यान खींच लिया है। ...और पढ़ें

राजा शिवाजी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हैरान हुए राम गोपाल वर्मा। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने दस्तक देते ही फिल्मी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की।
राजा शिवाजी की बॉक्स ऑफिस सक्सेस पर जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने भी रिएक्शन दिया है। राम गोपाल वर्मा पहले धुरंधर और धुरंधर 2 की तारीफों के पुल बांध रहे थे और अब उन्होंने राजा शिवाजी की तारीफ की है।
राम गोपाल ने की राजा शिवाजी की तारीफ
जब धुरंधर और धुरंधर 2 आई थी, तब राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट्स से खूब सुर्खियां बटोरीं। अब राजा शिवाजी के बॉक्स ऑफिस सक्सेस (Raja Shivaji Box Office Collection) पर फिल्ममेकर ने एक ट्वीट किया है और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की जमकर तारीफ की है।
राम गोपाल वर्मा ने एक्स हैंडल पर राजा शिवाजी की तारीफ में एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "जिस तरह से आपका राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है और रिकॉर्ड तोड़ रहा है, उसके लिए आपको बधाई हो जेनेलिया डिसूजा। रितेश देशमुख, एक डायरेक्टर और एक्टर, दोनों ही रूपों में सिनेमाघरों में तहलका मचा रहे हैं। सचमुच ऐसा लग रहा है जैसे शिवाजी महाराज का पुनर्जन्म हो गया हो।"
राजा शिवाजी की स्टार कास्ट
बता दें कि राजा शिवाजी का निर्माण जेनेलिया डिसूजा ने किया है। वहीं, फिल्म को ज्योति देशपांडे ने को-प्रोड्यूस किया है। रितेश देशमुख ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ डायरेक्शन भी किया है। फिल्म के बाकी स्टार कास्ट में संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'एक को मारो, 10 पैसे देंगे..', Ram Gopal Varma ने अंडरवर्ल्ड का खोला बड़ा राज, बताया-क्यों बिग स्टार्स थे निशाना?
बॉक्स ऑफिस पर गरजी राजा शिवाजी
राजा शिवाजी सबसे बड़ी मराठी ओपनर बन गई है। हिंदी और मराठी भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई की है।
यह भी पढ़ें- 'तुम्हारी बहन बोल रही...', Raja Shivaji में सलमान को देख क्रेजी हुई ये एक्ट्रेस, दर्शकों से की यह खास गुजारिश