सिनेमा के 100 साल के इतिहास का नहीं देखा होगा ऐसा सीक्वेंस, King के लिए शाह रुख खान की बड़ी तैयारी
सुपरस्टार शाह रुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को खास बनाने की पूरी तैयारी में हैं। ...और पढ़ें
-1784689136041_m.webp)
शाह रुख खान किंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अंतिम दौर में फिल्म किंग की शूटिंग
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फुल तैयारी
शाह रुख खान की अगली फिल्म किंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 से सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। इनकी आने वाली फिल्म का नाम किंग (King) है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अक्सर किंग की शूटिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स सामने आते रहते हैं।
अब खबर आ रही है कि किंग को लेकर मेकर्स खास प्लानिंग कर रहे हैं और एक ऐसे सीक्वेंस को बनाने पर विचार किया जा रहा है, जैसे 100 साल के सिनेमा के इतिहास में पहले कभी न देखा गया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं।
किंग के लिए खास तैयारी
पिछले दिनों खबरें आई थी कि मातृत्व अवकाश पर जाने से पहले सात महीने गर्भवती अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मों पर काम खत्म कर रही हैं। एक ओर अल्लू अर्जुन के साथ वह फिल्म राका के एक्शन सीन पूरे करने में व्यस्त हैं, तो वहीं अब किंग का आखिरी शेड्यूल भी शूट होने की तैयारी में है।
-1784690347693.jpg)
यह भी पढ़ें- King का रास्ता साफ! Shakti Shalini की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब नई तारीख पर तांडव करेगी हॉरर फिल्म
किंग का बचा हुआ हिस्सा अब विदेश में फिल्माया जाएगा। सूत्रों के अनुसार टीम दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों का दौरा कर अंतिम लोकेशन करेगी। अगले महीने पूरी यूनिट वहां जाकर फिल्म की शूटिंग पूरी करेगी। दरअसल, शाहरुख और सिद्धार्थ सीक्वेंस के लिए ऐसी लोकेशन चाहते थे, जिसे पहले कभी बड़े पर्दे पर न देखा गया हो।
खबरें और भी

मेकर्स की सोच के आधार पर सिनेमा के 100 साल के इतिहास में ऐसे सीक्वेंस की तैयारी नहीं हुई होगी। फिल्म का अंतिम शेड्यूल गुरु-शिष्य पर बनी कहानी के सबसे अहम सीक्वेंस में से एक है। किंग से पहली बार शाह रुख व उनकी बेटी सुहाना बड़े पर्दे पर अभिनय करती हुई नजर आएंगी।
कब रिलीज होगी किंग
शाह रुख खान स्टारर किंग की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स की तरफ से पहले ही की जा चुकी है। जिसके आधार पर इस साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को किंग को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म किंग की चर्चा इस वजह से भी हो रही है कि इसमें शाह रुख की बेटी सुहाना खान बतौर एक्ट्रेस अपने पिता के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।