Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहली कमाई डेढ़ लाख... अब एक फिल्म के लिए Shahid Kapoor लेते हैं इतनी मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश!

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 02:29 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को सिनेमा में दो दशक से ज्यादा हो गया है। कहां वो लाखों की फीस लिया करते थे और आज उनकी एक-एक फिल्म की फीस इ ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी रकम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    शाहिद कपूर एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी रकम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कमीने, कबीर सिंह, उड़ता पंजाब और जब वी मेट जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक बार फिर रोमियो बनकर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। दो दशक से ज्यादा के करियर में शाहिद ने सबसे ज्यादा रोमांटिक मूवीज ही की हैं।

    अभिनय के सफर ने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचाया। कभी वह एक फिल्म के लिए चंद लाख रुपये चार्ज करते थे और आज उनकी फीस आसमान छू रही है।

    शाहिद कपूर ने साल 2003 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें अपनी पहली फीस लाखों में मिली थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने रिवील किया था कि उनकी पहली फीस डेढ़ लाख रुपये थी। 

    ओ रोमियो के लिए शाहिद कपूर की फीस!

    मगर अब शाहिद कपूर एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस चार्ज करते हैं। दो दशक के करियर में एक्टर ने करीब 13 हिट फिल्में दी हैं। आज वह अपने एक्शन थ्रिलर और रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जल्द ही वह विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो (O' Romeo) में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म के लिए वह इतनी मोटी फीस ले रहे हैं जो जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- हुसैन उस्तरा की बायोपिक है O Romeo? डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने गैंगस्टर की बेटी को दिया करारा जवाब

    कितनी है शाहिद कपूर की प्रति फिल्म फीस?

    शाहिद कपूर को कॉप थ्रिलर देवा में देखा गया था। इस फिल्म के लिए कथित तौर पर एक्टर ने 25 करोड़ रुपये फीस ली थी और अब ओ रोमियो के लिए शाहिद ने फीस दोगुनी बढ़ा दी है। एशियानेट न्यूज के मुताबिक, विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो के लिए शाहिद कपूर 45 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं।

    खबरें और भी

    MensXP के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये के करीब है। हालांकि, एक्टर ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दैनिक जागरण इसका दावा नहीं करता है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    बता दें कि शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- O Romeo के ट्रेलर लॉन्च को बीच में छोड़कर तमतमा कर निकले Nana Patekar, विशाल भारद्वाज ने किया रिएक्ट